
अमेठी के आरिफ का दोस्त सारस अब उससे जुदा हो गया है। वजह है वन विभाग की गाइडलाइन। इसी कारण मंगलवार को सारस को आरिफ के घर से लाकर रायबरेली के पक्षी विहार में छोड़ दिया गया। आरिफ अपने दोस्त से बिछड़ने के बाद से काफी परेशान हैं। वहीं, सारस भी बेचैन है।
आरिफ की वायरल फोटो का से है सच
बुधवार रात जहां सारस के समसपुर पक्षी विहार से लापता होने के जानकारी मिली, वहीं, दूसरे दिन वन विभाग के अधिकारियों ने सलोन के बिसैया गांव से सारस को पकड़ कर वापस ले आने का दावा किया। इसके बाद गुरुवार शाम सारस के साथ आरिफ की एक फोटो काफी वायरल हुई थी। साथ ही एक खबर तेजी से फैली कि सारस उड़कर आरिफ के पास वापस आ गया है।
इस पर खुद आरिफ ने खुद स्थिति साफ की। आरिफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें लिखा कि सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल पर फर्जी अफवाह उड़ाई जा रही है कि मेरा यानी आरिफ का सारस मिल गया है, लेकिन ये सब अफवाह ही है। अभी भी मेरा सारस वन विभाग की कैद में है।
आरिफ की सरकार से भावुक अपील
वहीं, मो. आरिफ ने बताया कि सारस से दूर रहकर उनका भी मन नहीं लग रहा है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि यदि कोई नियम बनता हो तो सारस उन्हें वापस कर दिया जाए, उसे हम कैद नहीं किए थे।
सूत्रों के अनुसार, सारस अभी समसपुर पक्षी विहार में ही है। उसे वन विभाग कर्मियों की निगरानी में रखा गया है। यह टीम उसके व्यवहार को लेकर एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे उच्च अधिकारियों को सौंपा जाएगा। चिकित्सकों की एक टीम ने उसका इलाज किया है। उच्च स्तर से सारस को कहीं और शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
मार्च 2022 में घायल मिला था सारस
दरअसल, अमेठी के मंडखा में मार्च 2022 में आरिफ के खेत में एक सारस पक्षी घायल मिला था। आरिफ के मुताबिक, उसके पैर में चोट लगी थी। आरिफ ने उसकी मरहम पट्टी की। इसके बाद सारस उनके साथ रहने लगा। आरिफ का जहां भी जाना होता, सारस साथ जाता। फरवरी में आरिफ व सारस की अनोखी दोस्ती की खबर सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची और देखते ही देखते ये खबर वायरल हो गई।
मामला तब और सुर्खियों में आया, जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अमेठी दौरे के दौरान आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए मंडखा पहुंचे। सपा अध्यक्ष ने वहां की अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा।
अखिलेश ने सरकार पर कसा था तंज
उन्होंने ट्वीट किया कि सपा सरकार ने उप्र के राज्य पक्षी सारस के संरक्षण के लिए सारस प्रोटेक्शन सोसाइटी, सारस मित्र स्कीम, इंटरनेशनल सारस कंजर्वेशन वर्कशाप व इंटरनेशनल क्रेन फाउंडेशन के साथ करार जैसे उपाय किए थे। आज भी हम सारस संरक्षण में सहयोग करने वालों के साथ खड़े हैं, लेकिन भाजपा सरकार नदारद है।
Published on:
25 Mar 2023 08:12 am
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
