11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

less than 1 minute read
Google source verification
जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल

रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह,रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह,रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह,रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल- एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

रायबरेली. उत्तर प्रदेश के रायबरेली के संक्रमित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह जिला प्रशासन को पत्र भेजकर 500 बेड का वाटर प्रूफ अस्थाई हॉस्पिटल अपने खर्चे पर बनवाने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जीआईसी की सेकंड फील्ड में अस्थाई कोविड-19 हॉस्पिटल बनाने की अनुमति दें। डॉक्टर और अन्य स्टाफ जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना पड़ेगा।

जीआईसी ग्राउंड में 500 बेड का बनाएंगे हॉस्पिटल

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को लिखे पत्र में बताया है कि मीडिया में खबरों से जानकारी मिल रही है। बेड की कमी से संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। ऑक्सीजन की कमी की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में उन्होंने यह कदम उठाया है। अस्थाई हॉस्पिटल में बिजली, बेड कूलर पंखे आदि की व्यवस्था वह स्वयं करेंगे। उनके पुत्र पीयूष प्रताप सिंह भी टेलिफोन पर लोंगों से जानकारी के आधार पर लोगों की मदद कर रहे हैं।

एकमात्र कोविड-19 हॉस्पिटल में रेल कोच

गौरतलब है जनपद का एकमात्र कोविड-19 हॉस्पिटल में रेल कोच फैक्ट्री में संचालित है जो L2 लेवल का है इसके अतिरिक्त एक अन्य कोविड-19 एम्स में बनने जा रहा है। जिससे जनपद के संक्रमित को उपचार का लाभ मिलेगा।