
यूपी के रायबरेली में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां जमील नाम का युवक शैलेन्द्र बन के युवती को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद युवक ने अपने धर्म के साथ नाम बदलकर उसके साथ दीवानी कचहरी में कोर्ट मैरेज भी कर ली युवती को सच का पता चलने पर आरोपी युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
कोर्ट में शादी के समय खुला पोल
मामला रायबरेली के एक थाना क्षेत्र का है। यहां के एक गांव के रहने वाले युवक ने अपना धर्म और नाम बदलकर पड़ोस के गांव की रहने वाली एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने अपना नाम शैलेन्द्र बताया था। आरोप है कि युवक बीते मार्च महीने में कोर्ट मैरिज के लिए युवती को लेकर दीवानी कचहरी पहुंच गया। जहां कागजातों में हस्ताक्षर करने के दौरान उसने अपना नाम शैलेन्द्र के जगह जमील लिखा, तो युवती के होश उड़ गए। युवती ने जब पूछा तो उसे सारी सच्चाई का पता चला।
विरोध करने पर दोस्तों संग किया गैंगरेप
युवती ने जब हस्ताक्षर करने का विरोध किया तो युवक ने जबरदस्ती हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ युवती को एक अज्ञात मकान में बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती को जान से मारने की धमकी देकर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट
युवती बहुत मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से बचकर घर पहुंची। युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवती ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी जमील के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Published on:
22 Jun 2023 02:13 pm
