
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा यह स्पषट कहा गया है कि वह कांग्रस संगठन को मजबूत करेंगी, लेकिन चुुनाव नहीं लड़ेगी। इस बयान के बाद कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में खूब हलचल देखने को मिली। प्रियंका गांधी संग मंगलवार/बुधवार को बैठक कर रायबरेली वापस लौटे शहर अध्यक्ष ने उनकी खूब तारीफ की व गांधी-नहरू परिवार से किसी के भी चुनाव में उतरने पर उसे जीत दिलाने की बात कही। तो वहीं कुछ ने तो सुल्तानपुर से भाजपा सांसद वरुण गांधी के भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई। हालांकि ज्यादातर लोगों ने प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।
गांधी-नेहरू परिवार से कोई भी लड़े चुनाव, हम करेंगे सहयोग-
कांग्रेस के रायबरेली शहर अध्यक्ष सहदुल हसन ने कहा कि प्रियंका से मुलाकात में उन्होंने प्रियंका से कहा कि रायबरेली आपका इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में लगी है। इससे यूपी का भला होगा। वहीं हसन ने कहा कि सोनिया गांधी यहां से सांसद हैं। वहीं गांधी-नेहरू परिवार को कोई भी सदस्य यहां से चुनाव लड़ता हैं, तो वह उन्हें सहयोग करेंगे।
वरुण गांधी भी लड़ सकते हैं यहां से चुनाव-
रायबरेली निवासी विजय त्रिवेदी ने इस बात की भी संभावनाएं जताई की वरुण गांधी भी कांग्रेस से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े, लेकिन अगर वह अपना फैसला नहीं बदलती हैं, तो पहली प्राथमिकता सोनिया गांधी हैं। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी के भी कांग्रेस ज्वाइन करने की चर्चाएं हो रही हैं। वो भी यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
अदिति भी जीत सकती हैं चुनाव-
निवासी दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि प्रियंका गांधी के अलावा सोनिया गांधी के निरीक्षण में विधायक अदिति सिंह भी यहां से लोकसभा चुनाव जीत सकती हैं। दूसरे दल का कोई भी प्रत्याशी यहां की सीट जीत नहीं सकता। बाकी पहली प्राथमिकता सोनिया व प्रियंका गांधी ही हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती हैं, तो आसपास की 4-5 सीटों पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा व उस पर भी कांग्रेस को जीत मिल सकती है।
Published on:
13 Feb 2019 08:38 pm
