
Student Beaten with Belt and Chain on Asking for Wage of His Mother
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां अपनी मां की मजदूरी मांगने गए एक दलित युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। युवकों ने उसकी बेल्ट और साइकिल की चेन से पिटाई की। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उससे अपने पैर भी चटवाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, यह वीडियो शुक्रवार का है लेकिन घटना के तीन दिन बाद इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। पुलिस ने वीडियो में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो के नाबालिग होने के कारण उन्हें बालगृह भेजा गया है।
मामला रायबरेली जिले के जगतपुर कस्बे का है। यहां एक महिला मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। महिला के पति का 10 वर्ष पहले देहांत हो चुका है। परिवार में सिर्फ वह और उसका बेटा रहते हैं। महिला कई वर्षों से आरोपी युवकों के खेतों में मजदूरी करती थी। शुक्रवार को जब उसका बेटा मजदूरी के पैसे मांगने गया तो यह बात दबंगों को नागवार गुजरी और उन्होंने दलित युवक को तालीबानी सजा दे डाली। वह उसे घुमाने के बहाने बाग में लेकर गए। यहां उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। उसके पैर भी चटवाए। इसके बाद उसे खून से लथपथ वहीं छोड़ कर चले गए।
6 आरोपी गिरफ्तार
वहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने घटना की खबर पीड़ित युवक की मां को दी। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ डलमऊ अशोक सिंह के अनुसार, तालिबानी सजा देने वाले आरोपी ऋतिक सिंह, शिवम मौर्य, विकास हरिजन, अभिषेक, महेंद्र प्रजापति और उत्तम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें सुधार के लिए बाल गृह भेजा गया है। अन्य चार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published on:
19 Apr 2022 02:24 pm

बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
