
कार बाइक को घसीटते हुए लगभग 10 किलोमीटर तक ले गई
Raebareli: रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सुधीर गुप्ता शनिवार की देर शाम घर से ऊंचाहार जा रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज के पास प्रयागराज की ओर आ रही एक एसयूवी उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर जोरदार थी जिससे उसके पैर व पेट में गंभीर चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बड़ी दुर्घटना होने से बच गई
कार और बाइक की टक्कर हुई तो कार सवार भागने की कोशिश करने लगा। टक्कर के बाद बाइक कार में फंस गई। कारचालक कार लेकर भागने लगा और कार में फसी बाइक सड़क पर रगड़ने लगी। बाइक के रगड़ने से सड़क पर लगातार चिंगारी निकल रही थी लेकिन सलामती ये रही कि बाइक ने आग नहीं पकड़ी। इससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
वाहन चालक गिरफ्तार
पुलिस को लगभग दस किलोमेरेट लग गए तब जाकर उसे पकड़ा जा सका। वाहन चालक को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार कार को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कारवाई की जाएगी।
Published on:
06 Aug 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
