5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली और अमेठी की जनता हमारा परिवार है – प्रियंका गांधी

रायबरेली और अमेठी की जनता हमारा परिवार है -प्रियंका गांधी

less than 1 minute read
Google source verification
 जनता हमारा परिवार है -प्रियंका गांधी

रायबरेली और अमेठी की जनता हमारा परिवार है - प्रियंका गांधी

रायबरेली . कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली के अमांवा और मेजरगंज की सभाओं में जनता को यह बताने की कोशिश की है कि गांधी परिवार ही आपके साथ हमेशा से साथ रहा है और आगे भविष्य में भी साथ देता रहेगा। उन्होने रायबरेली की जनता से अपने पिता के समय की घटना भी याद दिलाई और कहा मै अपने पिता की अस्थियां लेकर यहां से निकली थी तो मेरे आंसूओं के साथ आपके भी आंसू छलके थे। मेरी दादी की हत्या हुई तो जो दर्द मुझे हुआ था वही दर्द आपको भी हुआ था। हर किसी के आंखों से आंसू छलके थे। उन्होने कहा कि जो परिवारिक सम्बन्ध है वह केवल हमारे और आपके बीच ही रहेगा। इस लिये इस परिवारिक सम्बन्ध को आपको कभी टूटने मत देना। हमारा परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा।

रायबरेली और अमेठी की जनता हमारा परिवार है - प्रियंका गांधी


उन्होने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को हमसे ज्यादा आप सब जानते हैं कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। यह सौदेबाजी की राजनीति है। सौदेबाजी की राजनीति भाजपा का संस्कार ही है। इसीलिए भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार भी सोनिया गांधी के सामने बना दिया। लेकिन यह रायबरेली की जनता है यह सब जानती है कौन किसका हमदर्द है। रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह भी प्रियंका गांधी के प्रत्येक मंच पर दिखाई दी और उन्होने भी यहां की जनता से भारी मतों से सोनिया गांधी को जिताने की बात कही।