22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के मिली बड़ी सफलता, 6 ट्रकों के साथ पुलिस ने 12 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जिले की सदर कोतवाली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 8 May 2018, 12:10 PM IST

raebareli

रायबरेली. जिले की सदर कोतवाली पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब मुखबिर की सूचना पर घोसियाना ओवर ब्रिज के नीचे दबिश देने पर चोरी के 6 ट्रकों सहित 12 लोग पुलिस की पकड़ में आये और पकड़े गये लोगों की जब तलाशी ली तो उनके पास से बीस हजार की नकदी सहित कई मोबाइल भी बरामद किये गये। इसी बीच 10 लोग मौके से फरार होने में कामयाब रहे ।


जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना मिली की शहर के घोसियाना पुल के नीचे कुछ लोग ट्रको को बेचने के लिए आये हैं। पुलिस ने मुखबिर को साथ लेकर जब मौके पर छापा मारा तो मौके से 6 ट्रक, एक स्कार्पियो गाड़ी समेत एक दर्जन लोग पकड़ में आ गये। वहीं 10 लोग मौके से फरार हो गये। पकड़े गये लोगों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने ट्रक लूट व चोरी की बात कबूल कर ली। बरामद गाड़ियों की कीमत करोड़ो मे बताई जा रही है।


पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने बताया की सदर कोतवाली पुलिस ने ट्रक लूट व चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय गिरोह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के छः ट्रक जिनकी कीमत दो करोड़ रुपये व एक स्कार्पियो के साथ ही 12 लोगों को हिरासत मे लिया गया है। अभी 10 लोगों को तलाश किया जा रहा है। ये लोग कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे । ट्रको से आते थे और स्कार्पियों से रेकी करते थे उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे।

टीम को इनाम की गई घोषणा
जिले के एसपी शिवहरि मीणा ने अन्तर्राज्यीय ट्रक लूटेरे गिरोह को पकड़ने वाली पूरी टीम को 25 हजार का इनाम की घोषणा की गई और बताया करीब दो करोड़ रुपये की रिकवरी भी की है इस टीम ने। टीम में सीओ सदर एस एम उपाध्याय और शहर कोतवाल अशोक सिंह परिहार एवं सर्विलांश टीम प्रभारी राकेश सिंह की सयुक्त टीम को बधाई भी दी गयीं।