
Woman Allegations Health Workers gave her Two Dozes of Covid Vaccine
रायबरेली. Woman Allegations Health Workers gave her Two Dozes of Covid Vaccine. जिले के कैर गांव में टीकाकरण के दौरान एक महिला को कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) की दो बार डोज दे दी गई। महिला की तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अधीक्षक ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद तबियत खराब होना आम बात है। शरीर में एंटीबॉडी बनती है। महिला को दो बार टीका नहीं लगाया गया है। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।
दो बार टीका लगाने का आरोप
कैरी गांव में शुक्रवार को टीकाकरण के लिए कैंप लगाया गया था। सीएचसी के कर्मचारी अविनाश की अगुवाई में एक टीम वहां टीकाकरण कर रही थी। गांव के रमेश कुमार की पत्नी केशवती ने पहले आधार कार्ड देकर फीडिंग कराई, फिर टीका लगवाया। कैंप में ही महिला को किसी ने बताया कि दो टीके लगने हैं तो वह तुरंत दोबारा लाइन में लग गई। आरोप है कि उसने दो बार टीका लगवाया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने भी ध्यान नहीं दिया। महिला के अनुसार उसे दो बार टीका लगा। इस कारण घर जाकर उसकी तबियत खराब हो गई।
आरोपों को बताया बेबुनियाद
इस मामले में अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन ने कहा कि कैर गांव में अभियान के दौरान 144 लोगों का टीकाकरण किया गया। महिला को दूसरा टीका नहीं लगा है। उसके द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। महिला अस्पताल आई थी। टीका लगने के बाद कुछ लोगों को बुखार आ जाता है, शरीर में दर्द होता है जोकि सामान्य लक्षण हैं। यही लक्षण उस महिला में भी थे, जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उसकी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है।
Published on:
12 Sept 2021 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allरायबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
