18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौंराभांठा के रामचंडी मंदिर से 550 किमी दौड़ते पहुंचा पुरी धाम, वापस लौटने पर गांव में सम्मान समारोह…

CG News: युवाओं को नशा से दूर रहने व योग से स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य को लेकर खुरुसलेंगा का एक युवक पुरीधाम दौड़ते हुए पहुंचा।

2 min read
Google source verification
,

धौंराभांठा के रामचंडी मंदिर से 550 किमी दौड़ते पहुंचा पुरी धाम, वापस लौटने पर गांव में सम्मान समारोह....

रायगढ़। CG News: युवाओं को नशा से दूर रहने व योग से स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य को लेकर खुरुसलेंगा का एक युवक पुरीधाम दौड़ते हुए पहुंचा। वह 550 किलोमीटर की दूरी 9 दिन में पूरा किया। वापस लौटने पर शनिवार को उसके गृहग्राम में युवक का भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव के चुनावी सभा में गरजे जेपी नड्डा, कहा - कांग्रेस सिर्फ अपने और अपने परिवार के बारे में सोचते हैं...

खुरुसलेंगा गांव का 30 वर्षीय युवक अनिल कुमार भोय ने बीते 15 अक्टूबर को धौंराभांठा रामचंडी मंदिर से इस यात्रा की शुरुआत की। 9 दिनों का सफर तय करते हुए वह 23 अक्टूबर को पुरी धाम पहुंचा। वहां भगवान का दर्शन करने के बाद वह वहीं कुछ दिन रहा इसके बाद वाहन के माध्यम से शनिवार को गांव पहुंचा। गांव पहुंचने पर गांव सहित आसपास के लोगों ने उसका भव्य स्वागत किया। गांव लौटने के बाद उन्होंने बताया कि वह रामचंडी मंदिर से यात्रा की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: दो लाख उधार देकर ब्याज सहित 10 लाख वसूली के लिए दे रहा था धमकी

इस बीच वे कई जगह रूक भी और नित्य कर्म भोजन स्नान सहित अन्य कार्य करते थे। जहां रूकते थे वहां से वे फिर दौड़ना शुरू करते थे। इस बीच उनका साथ विभिन्न पड़ावों में समाज के व्यक्तियों व अन्य लोगों का भरपूर समर्थन भी मिला। शनिवार को वापसी पर कोलता समाज के पदाधिकारियों सहित समाज के लोगो ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष रत्थुलाल गुप्ता और महामंत्री टीकाराम प्रधान द्वारा अनिल कुमार भोय को समाज का गौरव निरूपित करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वह काफी अभिभूत है और अब अयोध्या नगरी तक श्री राम मंदिर दर्शन का भी मन बना रहा हैं।

यह भी पढ़ें: यह कैसा नियम : मेकाहारा में एक दिन के बाद दूसरे दिन नहीं चलता ओपीडी पर्चा

गांव में हुआ सम्मान

वापस लौटने पर गांव में सम्मान समारोह किया गया। इस समारोह में उसके माता पिता सहित परिवार के लोग शामिल थे। साथ ही आंचलिक अध्यक्ष विश्वेश्वर भोय, पूर्व राजेन्द्र खम्हारी, गोविन्द देहरी, मुरलीधर प्रधान, शरद गुप्ता, सुरेश भोय, तुलाराम गुप्ता, जपेश्वर गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, हरिहर प्रधान, सेतकुमार गुप्ता, गीता बारिक, भीष्मदेव गुप्ता, प्रेम भोय, भुवनेश्वर गुप्ता, अलेख राम प्रधान, रत्थू गुप्ता, टीकाराम प्रधान, प्रफुल्ल गुप्ता, जोगेश्वर व अन्य थे।