
मौत (Photo source- Patrika)
CG News: दशकर्म में शामिल होने गई, एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के मालीडीपा-बोईरदादर निवासी सुभाषिनी डेल्की पति स्व. धनसाय डेल्की (50 वर्ष) शनिवार को अपनी बेटी प्रेमशिला के साथ स्कूटी से दशकर्म में शामिल होने के लिए विश्वनाथपाली गई हुई थी, इस दौरान सुबह करीब 11 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, इससे उसके रिश्तेदारों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक जांच में ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
मृतिका के परिजनों ने बताया इसका पति धनसाय डेल्की पटवारी था, जिसकी काफी समय पहले ही मौत हो गई थी, जिससे उसके पेंशन की राशि से सुभाषिनी अपनी इकलौती बेटी का पालन-पोषण कर रही थी। लेकिन अब अचानक इसकी भी मौत होने के बाद उसके बेटी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है, अब उसका देख-भाल करने वाला कोई नहीं है, जिसको लेकर अब बेटी प्रेमशिला के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
Updated on:
28 Jul 2025, 6:23 PM IST
Published on:
28 Jul 2025, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.