10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान से कपड़ा चोरी के मामले में पुलिस ने दो को पकड़ा, एक अभी भी फरार

शहर के सुभाष चौक स्थित कपड़े दुकान में चोरी, मौदहापारा के तीन युवकों ने मिल कर की थी, जिसका खुलासा क्राइम ब्रांच ने किया है।
2 min read
Google source verification
दुकान से कपड़ा चोरी के मामले में पुलिस ने दो को पकड़ा, एक अभी भी फरार

दुकान से कपड़े चोरी के मामले में पुलिस ने दो को पकड़ा, एक अभी भी फरार

रायगढ़. जन्माष्टमी की भीड़ का फायदा उठा कर सुभाष चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर का जाल बिछा का इस मामले में संलिप्त मौदहापारा निवासी आरोपी अरबाज खान व आमिर खान को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा है। जबकि एक अन्य आरोपी रहमान की खोज जारी है। जिसकी खोज की जा रही है।

शहर के सुभाष चौक स्थित कपड़े दुकान में चोरी, मौदहापारा के तीन युवकों ने मिल कर की थी, जिसका खुलासा क्राइम ब्रांच ने किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो सिंतबर की रात अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया था। जिसका अपराध कोतवाली में दर्ज हुआ, वहीं पुलिस के आला अधिकारी के आदेश पर इस मामले की जांच कोतवाली के साथ क्राइम ब्रांच भी जुट गई। पर घटना के पांच दिन के अंदर ही पुलिस को सफलता मिल गई है।

Read More : कपड़ा दुकान में सेंधमारी कर ले उड़े नकदी सहित हजारों के कपड़े, जुर्म दर्ज

क्राइम ब्रांच ने खबर मिली कि मौदहापरा निवासी आमिर खान उर्फ मोनू पिता स्व. बब्बू खान २७ वर्ष व अरबाज खान पिता युसूफ खान १९ ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी के मामले का खुलासा हुआ। आमिर व अरबाज के पास से चोरी किए गए कपड़े की खेप बरामद की गई है। इस मामले में तीसरे आरोपी के रुप में रहमान की पहचान हुई है। जिसकी खोज की जा रही है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जेल दाखिल करने की कवायद की जा रही है।

चोरी की राशि पर उठे सवाल
चोरी के अगले दिन पीडि़त व्यवसायी द्वारा करीब डेढ़ से दो लाख के कपड़े व २५ हजार रुपए चोरी की बात कही जा रही थी, पर पकड़े गए चोरों ने बताया कि उन्हें गल्ला से महज २९०० रुपए ही मिले थे ना कि २५ हजार। चोरी की रकम यानि २९०० को तीनों आरोपी के बीच बांटने की बात कही जा रही है।

-शहर के पोशाक गारमेंट्स में हुई चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी की खोज जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। चोरी की सामान भी बरामद कर लिया गया है- गौरी शंकर दुबे, क्राइम ब्रांच प्रभारी, रायगढ़