
पुसौर क्षेत्र का यह दूसरा मामला
रायगढ़. स्कूल से घर लौट रही छात्रा पर दो बाइक सवार युवकों ने एसीड फेक दिया है। घटना से छात्रा का चेहरा झुलस गया। पीडि़त छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शंकरपाली निवासी 19 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को 12वीं क्लास में री-एडमिशन की बात करने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जतरी गई हुई थी। वहां से करीब एक बजे के आसपास वह अपने घर शंकरपाली लौट रही थी। वह गांव से कुछ दूर पहले ही छात्रा के सायकल का चेन निकल गया जिसको लगाने के लिए युवती सड़क किनारे रूक कर सायकल का चेन लगा रही थी।
इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसके ऊपर एसीड फेंक दिया। जिससे युवती के चेहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद छात्रा वहीं छटपटाने लगी। इसके बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। छात्रा के शोरगुल मचाए जाने पर आसपास के लोगों ने जब जाकर देखा तो छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसके बाद घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए तत्काल रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल लाया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं इस हमले से छात्रा का चेहरा व गर्दन पर गंभीर जख्म बन गए।
पुलिस को दी गई है सूचना
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि इस घटना की सूचना पुसौर थाने को दी गई है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। वहीं इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं लोगों का कहना है कि ऐसे घटना होने से अब लड़कियों को बाहर भेजने से दहशत हो गया है।
इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना
पुसौर क्षेत्र में करीब तीन साल पहले सगी तीन बहनों पर एक साथ एसीड से हमला हुआ था। जिसमें तीनों बहन गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ये भी तीनों स्कूल से घर लौटने के दौरान ही हमला हुआ था। जिसको काफी दिन बाद ग्रामीण भूल पाए थे, कि फिर दोबारा ऐसी घटना होने से क्षेत्र में दहशत फैल गया है।
आरोपियों की नहीं हो सकी है पहचान
इस संबंध में जब घायल युवती से बात की गई तो उसने बतायी कि दोनों युवक अपने चेहरे को गमछा से बांध रखा था। जिससे उनका चेहरा नहीं देख पाई और एसीड को फेंकने के बाद तत्काल आरोपी वहां से फरार हो गया थे।
नहीं है किसी पर शक
जब छात्रा से यह पूछा गया कि पिछले सत्र में जब पढ़ाई कर रही थी, तो किसी लड़के से कोई विवाद तो नहीं हुआ था, जिस पर युवती ने कहा कि मैं पिछले साल भी 12वीं क्लास में पढ़ रही थी, लेकिन उस दौरान किसी से विवाद नहीं हुआ था, और नहीं और कोई बात हुई थी, ये कौन थे इसकी जानकारी उसे नहीं है।
Published on:
7 Jul 2018, 2:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.