ज्ञात हो कि मिनी स्टेडियम में आयोजित भर्ती की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी। बुधवार से शुरू हुई इस परीक्षा को लेकर मंगलवार की दोपहर बाद ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। बुधवार को सुबह ४ बजे से इस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थी मिनी स्टेडियम पहुंच गए थे जहां दस्तावेजों के परीक्षण के बाद प्रारंभिक फिजिकल जांच की गई इसके बाद अन्य प्रक्रिया शुरू हुई। बताया जाता है कि पहले दिन इस परीक्षा में १४ जिले के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था जिसमें करीब २५०० अभ्यर्थी शामिल हुए। इसमें से दस्तावेजों की जांच में ६ सौ कट गए और १९ सौ अभ्यर्थी शामिल होने के लिए पात्र मिले।