नगर निगमों के राजस्व अधिकारी को आरआई को कई बार अन्य नगर पंचायत व नगर पालिका में सीएमओ का प्रभार दिया जाता है, लेकिन अब राजस्व अधिकारी व राजस्व निरीक्षकों को यह प्रभार नहीं सौंपा जाएगा। इसका निर्णय नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक में लिया गया। यह बैठक सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है।