8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब बेचने से मना किया तो भड़क गया युवक, दोस्तों के साथ मिलकर पंच को धुना

- घटना की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

2 min read
Google source verification
शराब बेचने से मना किया तो भड़क गया युवक, दोस्तों के साथ मिलकर पंच को धुना

शराब बेचने से मना किया तो भड़क गया युवक, दोस्तों के साथ मिलकर पंच को धुना

रायगढ़. बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति को शराब बेचने से मना करना पंच को महंगा पड़ गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंच व उनके साथियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा २९४, ५०६, ३२३, ३४ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दीपक कुमार चौहान पिता नेतराम चौहान ग्राम डभरा में रह कर खेती-किसानी का काम करता है। वह गांव के वार्ड क्रमांक 6 का पंच भी है। दीपक को सूचना मिली थी कि गांव का अशोक सिदार महुआ शराब एवं देशी शराब की अवैध बिक्री करता है। ऐसे में दीपक ने उसे तीन दिन पहले शराब बेचने से मना किया था। इसके बाद २१ नवंबर को दीपक को फिर सूचना मिली कि अशोक शराब की बिक्री कर रहा है। इसके बाद उसी दिन शाम को ६.३० बजे गाव के सामुदायिक भवन के पास दीपक को अशोक सिदार मिल गया।

Read More : जिंदल प्रबंधन के खिलाफ फूटा श्रमिकों का गुस्सा, किया घेराव, कर्मचारियों की ये है मांग

इस पर दीपक ने फिर से उसे समझाते हुए शराब बेचने से मना किया। इस पर अशोक भड़क गया और मैं क्यों शराब नहीं बेचुंगा कहते हुए दीपक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। जब दीपक व उसके साथियों ने अशोक का विरोध किया तो वह डंडा लेकर दीपक की पिटाई करने लगा।
घटना देखकर गांव के निवासी कोमल पटेल बीच बचाव करने पहुंचे अशोक सिदार ने उन्हें भी डंडे से पीटा। इतना ही नहीं इस घटना को देख गांव का ठंडाराम पटेल भी बीच बचाव करने पहुंचा तो अशोक व उसके साथी गोला सिदार तथा भोगीलाल सिदार तीनों ने मिलकर इन उन सभी की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।