25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking- VIP ड्यूटी के बाद घर लौट रहे होमगार्ड के जवान पर जानलेवा हमला, उपचार जारी

तिलगी रोड किनारे पड़ा था रातभर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Jul 2018, 4:14 PM IST

तिलगी रोड किनारे पड़ा था रातभर

तिलगी रोड किनारे पड़ा था रातभर

रायगढ़. रायपुर से व्हीआईपी ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड के जवान पर अज्ञात लोगों ने प्राणघातक हमला कर रोड किनारे छोड़ दिया गया है। जिसका उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर क्षेत्र के ग्राम बालाछापर निवासी शिवनारायण भगत 40 वर्ष पिता रुपनराम भगत जशपुर में नगर सेना में नौकरी करता है। इस दौरान तीन-चार दिन पहले शिवनारायण भगत की रायपुर में व्हीआईपी ड्यूटी लगी हुई थी। जिसके कारण रायपुर गया हुआ था। इस दौरान उसकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण किसी व्यक्ति के साथ शुक्रवार को अपने निवास स्थान जशपुर आ रहा था।

Read more : #देवरानी और जेठानी दोनो से थे युवक के अनैतिक संबंध एक से संबंध बनाते दूसरी ने देखा, खून से लाल हो गया घर का आंगन

इस दौरान शिवनारायण जशपुर जाने के बजाय ये पुसौर के तिलगी पहुंच गया। वहां किसी अनजान व्यक्ति ने शिवनारायण भगत पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जिससे शिवनारायण तिलगी रोड किनारे शुक्रवार को पूरी रात पड़ा हुआ था। इस दौरान शनिवार को सुबह किसी पुलिस वाले की नजर उस पर पड़ी तो देखा कि पुलिस डे्रस में एक व्यक्ति रोड किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है।

तब पुलिस वाले ने आसपास के लोगों की मदद से 108 वाहन को इसकी सूचना देकर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल अस्पताल शनिवार को सुबह 9 बजे भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं डाक्टरों का कहना है कि इसकी स्थिति गंभीर है।
क्या कहते हैं। अधिकारी


इस संबंध में जब नगर सेना के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हर माह हर जिले से नगर सेना के 20 जवानों की रायपुर में व्हीआईपी ड्यूटी लगाई जाती है। जिसमें शिवनारायण भगत का नाम था। इस कारण इसको 2-3 दिन पहले रायपुर भेजा गया था।

लेकिन उसकी मानसिक स्थिति खराब होने के कारण एक दूसरे जवान के साथ इसको रायपुर से जशपुर रवाना किया गया, लेकिन ये जशपुर पहुंचने के बजाय पुसौर के तिलगी कैसे पहुंच गया। इसका खुलासा नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि जो व्यक्ति इसको लेकर आ रहा था उसकी तलाश की जा रही है। उसके मिलने के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा।


शराब का आदि था जवान
इस संबंध में जशपुर के अधिकारियों ने बताया कि शिवनारायण भगत शराब पीने का आदि था। इस कारण इसकी तबीयत बीच-बीच में खराब हो जाती है। रायपुर ड्यिूटी के दौरान भी इसकी तबीयत बिगडऩे के कारण इसको जशपुर रवाना किया गया था।


-तीन दिन पहले इसको रायपुर व्हीआईपी ड्यूटी में भेजा गया था। वहां तबीयत खराब होने के कारण जशपुर लौट रहा था। रास्ते में कौन इस पर हमला किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जो साथ में आ रहा था उसकी पतासाजी की जा रही है। मिलने के बाद स्थिति क्लीयर होगी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
-नागेंद्र सिंह, जिला सेनानी जशपुरनगर