
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के वन परिक्षेत्र घरघोड़ा के चुहकीमार जंगल में 11 केवी लाइन का तार टूट गया। करंट की चपेट में आने से 3 हाथियों की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, करंट की चपेट में आने से एक नर हाथी, युवा हाथी और एक बच्चा हाथी की मौत हो गई। वन विभाग मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

घरघोड़ा रेंज के चुहकीमार जंगल की घटना है। 11 केवी बिजली का तार टूट कर गिरा था, विचरण करने के समय हाथी आए चपेट में आ गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा

बता दे कि रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया के गांव के पास हाथियों का एक बड़ा दल पहुंच गया है। रायगढ़ वन मंडल में फसलों को हाथियों का यह दल लगातार नुकसान पहुंचा रहा है।