4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस अधीक्षक के लिए मुख्यालय से आया ये खत, पढ़ते ही कर्मचारियों को दिए ये निर्देश…

CG Employee Corner : पुलिस मुख्यालय (Police headquarters) से पुलिस अधीक्षक के लिए पत्र जारी हुआ है, इसमें आम नागरिकों के साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है।

2 min read
Google source verification
पुलिस अधीक्षक के लिए मुख्यालय से आया ये खत, पढ़ते ही कर्मचारियों को दिए ये निर्देश...

पुलिस अधीक्षक के लिए मुख्यालय से आया ये खत, पढ़ते ही कर्मचारियों को दिए ये निर्देश...

रायगढ़. कई बार चेकिंग के दौरान यातायात और थाने की पुलिस (Police Department) द्वारा आम नागरिकों से दुव्र्यवहार किया जाता है। वहीं भोले-भाले लोगों से अवैध वसूली भी की जाती है। प्रदेश में हो रहे पुलिस के इस अवांछनीय कार्य की शिकायत बीच-बीच में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी को मिलती रहती है।

ऐसे में डीजीपी ने एक लेटर जारी कर प्रदेश सहित जिले के एसपी को भी फारवर्ड किया है। जिसमें आम नागरिकों से दुव्र्यवहार और अवैध वसूली को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया गया है। वहीं ऐसा नहीं होने पर संबंधित पुलिस (Police Department) के अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Read More : एेतिहासिक है छत्तीसगढ़ के पाली में बसा भगवान शिव का मंदिर, रोचक है इसका इतिहास
31 जुलाई को रायगढ़ एसपी राजेश कुमार अग्रवाल को पीएचक्यू से आए पुलिस (Police) महानिदेशक का पत्र मिला है। जिसमें इस बात का उल्लेख है कि यातायात चेकिंग (Traffic check) के नाम पर यातायात एवं थाने के पुलिस कर्मचारियों द्वारा लगातार आम नागरिकों से दुव्र्यवहार किया जा रहा है। वहीं अनेक अवसरों पर अवैध वसूली भी की शिकायतें मिल रही हैं।

साथ ही यातायात चेकिंग के दौरान स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ भी पुलिसकर्मियों द्वारा दुव्र्यवहार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जोकि स्वीकार योग्य नहीं है। ऐसे में जल्द से जल्द अपने रवैय्ये में सुधार लाया जाए, वरना संबंधित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read More : NCC : सेना में भविष्य तलाशने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर, सेटअप के साथ सभी पदों की स्वीकृति भी मिली
निगम क्षेत्र में निरीक्षक तो उसके बाहर एएसपी करेंगे जांच
पुलिस महानिदेश ने अपने पत्र के माध्यम से यह निर्देश दिया है कि नगर निगम सीमा क्षेत्र की परिधि में निरीक्षक एवं उससे वरिष्ठ स्तर के अधिकारी द्वारा ही वाहनों की जांच एवं चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसके नीचे स्तर के पुलिस कर्मचारियों को कार्रवाई करने का अधिकार नहीं दिया गया है। वहीं निगम क्षेत्र से बाहर एएसपी एवं उससे वरिष्ठ स्तर के अधिकारी द्वारा ही वाहनों की जांच करने व चालानी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

ई-भुगतान की करें व्यवस्था
डीजीपी ने जिले के एसपी को यह भी निर्देश दिया है कि चालान किए गए वाहनों की चालानी राशि ई-भुगतान के माध्यम से प्राप्त किया जाए। इसके लिए एसपी आवश्यक व्यवस्था करें। वहीं अधिक से अधिक लोगों को ई-भुगतान के माध्यम से चालानी राशि भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही एसपी (SP) से कहा गया है कि चालानी कार्रवाई की राशि के भुगतान की व्यवस्था एसपी कार्यालय, एएसपी कार्यालय, यातायात कार्यालय में इस तरह से सुनिश्चित करें कि भुगतान के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार की शिकायत कतई न होने पाए। (Police Department)

-अब तक जिले में चेकिंग के दौरान दुव्र्यवहार की शिकायत मेरे पास नहीं आई है, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। अब यातायात चेकिंग निरीक्षक, एएसपी व डीएसपी ही करेंगे। पीएचक्यू से आए आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा- राजेश कुमार अग्रवाल, एसपी रायगढ़

Chhattisgarh Employee Corner से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए ...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.