
CG Murder Case:छत्तीसगढ़ में जघन्य हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। वारदात में एक ही परिवार के चार लोगों को देर रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। एकतरफा प्यार में आरोपी ने कथित प्रेमिका के साथ ही उसके परिवार के अन्य चार लोगों की बीती रात कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
इस जघन्य घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 37 किलोमीटर दूर स्थित सलीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरगांव निवासी पप्पू टेलर पड़ोस में ही रहने वाले हेमलाल की बेटी मीरा के साथ एकतरफा प्यार करता था।
इस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कई बार विवाद की स्थिति भी बनी थी। इस बीच हेमलाल ने करीब छह वर्ष पहले अपनी बेटी का विवाह कर दिया। वह अपने ससुराल में खुशी पूर्वक रह रही थी। कुछ दिनों पहले गर्मी के छुट्टी में मीरा अपने बेटे के साथ पिता के घर आई थी। बीती (शुक्रवार) की रात पप्पू टेलर टंगिया लेकर हेमलाल के घर घुस गया। इस समय हेमलाल व उसकी पत्नी जगमति, बेटी मीरा और मीरा का पुत्र सहित उसकी छोटी बहन ममता सो रहे थे। सोते हुए परिवार पर आरोपी पप्पू टेलर ने ताबड़तोड़ टंगिया से वार कर दिया।
इससे पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के पीछे पहुंचा और वहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस भी सकते में आ गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा, फॉरेंसिक टीम सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। वहीं पुलिस की टीम ने शव का पंचनामा कर पीएम लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पप्पू टेलर ने एकतरफा प्यार को लेकर वर्ष 2017 में हेमलाल के घर में घुस कर मारपीट किया था। इस मामले की रिपोर्ट हेमलाल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर मामला न्यायालय भेज दिया था। न्यायालय में यह प्रकरण चल रहा है।
गांव के कुछ लोगों की नजर सुबह हेमलाल के घर के पीछे पेड़ पर पप्पू टेलर की लाश लटकी दिखी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी के कपड़े भी खून से सने हुए थे। वहीं जब लोग हेमलाल के घर पहुंचे तो वहां पांच लाशें पड़ी थी। इससे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोगों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।
एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई। घटना के आरोपी ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Updated on:
19 May 2024, 8:15 AM IST
Published on:
19 May 2024, 8:04 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.