31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: कोर्ट से फरार आरोपी छेड़खानी के नए आरोप में गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

CG News: घटना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 264, 121(1), 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 6 Jun 2025, 4:04 PM IST

कोर्ट से फरार आरोपी छेड़खानी के नए आरोप में गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

कोर्ट से फरार आरोपी छेड़खानी के नए आरोप में गिरफ्तार (Photo source- Patrika)

धरमजयगढ़ पुलिस ने एसडीएम न्यायालय से फरार हुए आरोपी विशाल विश्वास को पकड़ लिया है। आरोपी को गुरुवार उसके गांव हाथीगुड़ा से गिरफ्तार किया गया है। दोनों मामलों में रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

CG News: कोर्ट परिसर से फरार

उल्लेखनीय है कि बीते 2 जून को ग्राम हाथीगुड़ा निवासी विशाल विश्वास के विरुद्ध प्राप्त शिकायत की जांच उपरांत धरमजयगढ़ पुलिस ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 170/126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया था, लेकिन पेशी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी को पानी पीने का बहाना बनाया और कोर्ट परिसर से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: CG News: इस मामले में पटवारी और 8 किसानों के खिलाफ दर्ज होगा FIR, कोर्ट ने जारी किया आदेश…

घटना के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 264, 121(1), 132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई। इसी बीच 3 जून को एक स्थानीय युवती ने विशाल विश्वास के विरुद्ध पीछा कर परेशान करने, अभद्र टिप्पणियां करने और पिछले कई महीनों से छेड़खानी करने का आरोप लगाया और इसकी रिपोर्ट पुलिस की।

आरोपी को भेज दिया गया जेल

CG News: शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध एक और अपराध में धारा 74(1)(क), 78 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश करते हुए बुधवार की सुबह उसके गांव हाथीगुड़ा में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दोनों मामलों में विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पश्चात न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।