CG News: लारा गांव में डायरिया का कहर 5 दिनों में 45 ग्रामीण हुए पीड़ित छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ मौसमी बीमारी का कहर भी शुरू हो गया है। पिछले 29 अगस्त से पुसौर ब्लाक के लारा गांव में डायरिया कहर बरपा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां के ग्रामीण पीने के पानी का उपयोग बोरपंप के माध्यम से करते हैं। लारा बस्ती में जहां पर बोरपंप लगा है। वहां लंबे समय से गंदगी जमी हुई है, जो दूषित हो गई है। यह दूषित पानी रिस कर बोरपंप के अंदर जा रहा है।