22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rape Case: मैं तुम्हे बहुत पसंद करता हूं, शादी करूंगा… ऐसा कई लड़कियों से कहता, फिर सबके साथ बनाता शारीरिक संबंध

CG Rape Case: पसंद करता हूं विवाह करूंगा कहकर शादी का भरोसा दिलाया और अक्टूबर 2022 में शारीरिक संबंध बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Rape Case

CG Rape Case: रायगढ़ में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते 13 मई को कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने जांजगीर-चांपा में रहने वाले मनोज कुमार साहू (28 साल) हाल मुकाम बंशीवट कॉलोनी चक्रधरनगर के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: CG Gangrape: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप, 6 युवक बाल खींच कर ले गए जंगल, घंटों तक चीख रही थी नाबालिग

युवती ने बताया कि वर्ष 2020 में मनोज कुमार साहू उसके घर के पास किराए मकान में रहता था। इस समय उसकी जान पहचान हुई। मनोज उस समय सिंघल इंटरप्राइजेज कंपनी रायगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं उसका युवती के घर आना जाना था। पसंद करता हूं विवाह करूंगा कहकर शादी का भरोसा दिलाया और अक्टूबर 2022 में शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद अपने किराए मकान और अन्य कई जगह शादी का झूठा प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया।

यह भी पढ़ें: CG Rape Case: कलयुगी पिता की हैवानियत… पत्नी के सामने 15 साल की बेटी को डरा-धमका कर किया दुष्कर्म, डरी-सहमी पहुंची पुलिस स्टेशन

मनोज को शादी के लिए कहने पर धीरे-धीरे बात करना बंद कर दिया और होली के समय मार्च 2024 में अपने घर जांजगीर चला गया। उसके घर जांजगीर जाने पर उसके परिवारवाले गाली गलौज कर झगड़ा विवाद कर भगा दिए। मनोज भी शादी करने से इनकार कर मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। ऐसे में पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट पुलिस से की। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।