4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rape News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

CG Rape News: रायगढ़ जिले में महिला और बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

CG Rape News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला और बालिका सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। किशोर बालिका की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदु राठिया नामक युवक को थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम ढुडुंगजोर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: CG Rape News: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म और की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

झांसा देकर शारीरिक संबंध

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 जनवरी को पीड़ित किशोर बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाना घरघोड़ा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चंदु राठिया अक्सर अपनी बुआ के यहां आता था। इससे उसकी जान-पहचान हुई। 18 मार्च 2024 को आरोपी उसे गांव के मेले में घुमाने ले गया। रात को घर लौटने पर जब घर में कोई नहीं था, तो उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

इसके बाद आरोपी ने बातचीत बंद कर दी और शादी से मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 376(2)(ढ) भा.द.वि. और 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस टीम ने चंद्रभूषण राठिया उर्फ चंदु राठिया (उम्र 19 वर्ष) गिरतार कर लिया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायगढ़

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग