आकाश ने बताया कि अगले दिन 28 अक्टूबर 2024 को किशन तिवारी एवं निमेश रजक से बैक में पैसे जमा की रसीद मांग की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने सीनियर मैनेजर शिवेन्द्र सिंह को बता दिया है। जिससे वह शांत हो गया, ऐसे में 14 फरवरी को शूरा रिटेल के मालिक मोहित माथुर ने उसे फोन कर बताया कि 27 अक्टूबर 2024 का 5 लाख 50 हजार रूपए बैंक में जमा नहीं हुआ है। जिसके बाद शिवेन्द्र सिह, किशन तिवारी, निमेश रजक के मोबाइल पर संपर्क करने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।