22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chakradhar Ceremony 2024: पद्मश्री अनुज शर्मा ने दी लोकगीतों की प्रस्तुति, बोले – यहां पर आकर खुद को सम्मानित महसूस करते हैं कलाकार, देखें Photos

Chakradhar Ceremony 2024: रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे छत्तीसगढ़ी कलाकार और विधायक अनुज शर्मा। जहां उन्होंने अपनी गीतों से लोगों का मन मोह लिया।

3 min read
Google source verification
Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चल रहे 10 दिवसीय चक्रधर समारोह के 9वें दिन पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: उन्होंने गुरू वंदना से गीत आरंभ करते हुए छत्तीसगढ़ी में जसगीत गाकर श्रोताओं को अपने साथ जोड़ा और खूब वाहवाही पायी।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: इस प्रतिष्ठित समारोह में 9 साल बाद भाग लेने पहुंचे अनुज शर्मा ने मंच की तारीफ करते हुए कहा कि, यह ऐसा मंच है जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपने करियर की उपलब्धियों में गिनते हैं।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: उन्होंने आगे कहा कि, चक्रधर समारोह एक ऐसा मंच है, जहां प्रदर्शन करना गर्व की बात होती है। देश और दुनिया के कलाकार यहां आकर सम्मानित महसूस करते हैं।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: रायगढ़ को एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में वर्णित किया गया है। रायगढ़ में कला और संस्कृति की समझ रखने वाले पारखी लोग हैं, जो यहां के आयोजन को विशेष बनाते हैं।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: इसके अनुज शर्मा ने कहा कि चक्रधर समारोह कला का ऐसा मंच है, जहां पर प्रदर्शन करना कलाकारों के लिए गर्व की बात होती है। देश दुनिया के (Anuj Sharm) कलाकार यहां पर आके खुद को सम्मानित महसूस करते हैं।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: रायगढ़ में आयोजित दस दिवसीय चक्रधर समारोह के नौवीं संगीत संध्या में नई दिल्ली से आई पद्मश्री देवयानी के भरतनाट्यम एवं प्रख्यात कथक नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ के कथक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: रायपुर के प्रदीप कुमार चौबे ने शास्त्रीय गायन एवं पलक देवांगन ने कथक नृत्य पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। बिलासपुर की वेदिका शरण ने मंच पर भावभंगिमाओं मुद्राओं के साथ कथक नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुति दी। भूमिसूता मिश्रा ने ओडिसी नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: कार्यक्रम के तीसरी प्रस्तुति में रायपुर की भूमिसूता मिश्रा ने ओडिसी नृत्य पर प्रस्तुति दी। उन्होंने ओडिसी नृत्य में अपनी भावभंगिमाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Chakradhar Ceremony 2024

Chakradhar Ceremony 2024: कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में सारंगढ़ की पलक देवांगन ने बहुत ही खूबसूरत और मनमोहक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। शिव वंदना के साथ उन्होंने कथक नृत्य किया।