5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान ! बारिश आते शुरू हुआ इस जीव आतंक, महिला स्वास्थकर्मी की हो चुकी है मौत

Chhattsgarh Hindi News : अस्पताल के महिला कर्मचारी को दो दिन पहले सांप ने काट लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

2 min read
Google source verification
मिल गया किंग कोबरा के न्यूरोटॉक्सिन जहर का काट

मिल गया किंग कोबरा के न्यूरोटॉक्सिन जहर का काट

Chhattsgarh Hindi News : रायगढ़. अस्पताल के महिला कर्मचारी को दो दिन पहले सांप ने काट लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Chhattsgarh Hindi News : इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जुर्डा आश्रम निवासी तिहारीन कहरा पति स्व. कुशल कहरा (38 वर्ष) विगत कई महिनों से बालाजी मेट्रो अस्पताल में हाउस कीपिंग का काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती थी। बीते 6 जुलाई को कमरे की लाइट कर बच्चों के साथ सो रही थी। बताया रहा है उस रात को सांप ने उसके पैर को काट लिया। दर्द कराहती महिला उठी तो कमरे से बाहर भाग रहे सांप पर उसकी नजर पड़ी। ऐसे में वह शोर मचाते हुए इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

यह भी पढ़ें: CG weather : मानसून हुआ बेवफा ! उमस से हलाकान लोग , कब होगी बारिश ?

Chhattsgarh Hindi News : परिजनों ने मौके से सांप को पकड़ लिया। वहीं पीड़िता तिहारीन बाई को उपचार के लिए मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने जांच किया तो उसके पैर में सर्प के दो दांत फंसे हुए थे, जिसे निकालते हुए उपचार शुरू किया गया। इस दौरान 7 जुलाई को शाम करीब 7 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

विशेषज्ञों की राय

इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के समय में सांप का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही इस समय जहर भी अधिक होता है। जिससे मौका पाते ही सर्प डंस लेते हैं। ऐसे में अगर सर्प डंसे तो हाथ-पैर को बांधना नहीं चाहिए। जितना हो सके जिस जगह में सर्प डंसा है उस भाग को न हिलाए, क्योंकि हिलने से ब्लड की गति तेज होता है, जिससे जहर फैलने का खतरा ज्यादा होता है। साथ ही कई बार लोग चीरा भी लगाते हैं, जिसके चलते एक और घाव बन जाता है। ऐसे में पीड़ित को बगैर देर किए ही अस्पताल पहुंचाएं ताकि मरीज की स्थिति को देखते हुए इंटी वेनम का डोज समय से लग सके।