रायगढ़. धरमजयगढ़ के कोयलार में हाथी द्वारा एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद कांग्रेस इस मामले को भुनाने में जुट गई है। घटना के दो दिन बाद धमरजयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को हुजूम देखने को मिला। घेराव के दौरान पुलिस के अधिकारी व जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।