1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार गंभीर नहीं, निगम खेल रहा नोटिस-नोटिस का खेल

- ठेकेदारों ने ना तो निर्माण कार्य शुरू किया और ना ही निगम के द्वारा टेंडर को निरस्त किया गया

2 min read
Google source verification
निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार गंभीर नहीं, निगम खेल रहा नोटिस-नोटिस का खेल

निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार गंभीर नहीं, निगम खेल रहा नोटिस-नोटिस का खेल

रायगढ़. नगर निगम में विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के बजाए नोटिस-नोटिस का खेल खेला जा रहा है। स्थिति यह है कि अधिकारी नोटिस देकर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। करीब २० दिन पहले तीन ठेकेदारों को तीन दिन के भीतर काम शुरू करने का नोटिस दिया गया था। वहीं इसमें स्पष्ट कहा गया था कि या तो काम शुरू करो या फिर टेंडर निरस्त होगा, लेकिन न तो काम शुरू हो सका और ना ही टेंडर निरस्त हो सका। इससे नए निर्माण शुरू करने में शहर पिछड़ता जा रहा है।

शहर विकास कार्य के लिए राज्य सरकार ने अधोसंरचना मद से २० करोड़ रुपए की स्वीकृति दी। इस राशि से नगर निगम ने शहर में सड़क के लिए प्रस्ताव बनाया। वहीं कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में एक के बाद करीब १०० से अधिक टेंडर भी निकाला। इसमें अधिकांश काम अब तक शुरू नहीं हो सके।

Read More : गृहमंत्री पैंकरा इस खास अवसर पर हाईटेक झांकियों का करेंगे शुभारंभ, जानें क्या है वो खास मौका...

हालांकि ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया में हिस्सेदारी निभाते हुए काम करने के लिए टेंडर ले लिया, लेकिन काम शुरू अब तक नहीं हो सका है। ऐसे में निगम के द्वारा बीते ४ अगस्त को ४ ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया। इसमें तीन ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया था। इसमें शांति कंट्रक्शन, गणपति कंट्रक्शन व रितेश पांडेय शामिल है।

नोटिस में स्पष्ट कहा गया था कि तीन दिन के भीतर निर्माण कार्य शुरू करना है। वहीं निर्माण शुरू नहीं होने की दशा में संबंधित टेंडर को निरस्त किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन इस बात को एक पखवाड़ा से अधिक समय बीत गया। इसके बाद भी न तो अब तक निर्माण कार्य शुरू किया गया और ना ही निगम के द्वारा टेंडर को निरस्त किया गया।

इन वार्डों में होना है काम
नोटिस में शांति कंट्रक्शन के द्वारा वार्ड क्रमांक-2 में निर्माण कार्य किया जाना है। वहीं गणपति कंट्रक्शन के द्वारा वार्ड क्रमांक १६ व रितेश पांडेय फर्म को वार्ड क्रमांक-4 में काम मिला है। निगम के अधिकारियों की मानें तो यह कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है। वहीं आदि शक्ति इंटरप्राइजेज फर्म के द्वारा वार्ड क्रमांक 23 में काम लिया गया है।

लेटलतीफी से पिछड़ेगा कार्य
नगर निगम के जिन कार्यों के लिए टेंडर निकाला गया था वे कार्य तीन माह तक भी शुरू नहीं हो सके। वहीं टेंडर निरस्त नहीं होने की वजह से नया टेंडर भी नहीं किया जा रहा है। इससे शहर विकास कार्य में पिछड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नया टेंडर करने के लिए एक माह की प्रक्रिया करनी होगी। यदि निगम जल्द टेंडर का निरस्त करता तो नया टेंडर किया जा सकता।

-निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी काम शुरू नहीं होने पर टेंडर निरस्त किया जाएगा। इसका आदेश भी मातहत कर्मचारियों को दिया गया है- आरके भोजसिया, ईई, नगर निगम