इसमें स्वच्छता श्रमिकों की पहचान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह स्वच्छता श्रमिकों को सुरक्षा किट व व्यक्तिगत सुरक्षा किट का वितरण किया जाएगा, स्वच्छता श्रमिकों व उनके परिवार के लिए सामाजिक सुरक्षा जैसे स्वास्थ्य, बीमा व शिक्षा ऋण आदि की व्यवस्था की जाएगी। सभी कर्मियों से बेहतर स्वच्छता कार्य के लिए सुझाव मांगे जाएंगे एवं सुझाव को लागू किए जाएंगे, श्रेष्ठ सुझाव देने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता में श्रमिकों की भूमिका से नागरिकों को अवगत कराने के साथ विभिन्न कार्यक्रम पूरे माह आयोजित होंगे।