27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबरी : सात शिविरों में साढ़े 10 हजार मोबाइल बांटेगी निगम

15 दिन तक लगाया जाएगा शहर के विभिन्न स्थानों में शिविर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 4 Jul 2018, 6:01 PM IST

15 दिन तक लगाया जाएगा शहर के विभिन्न स्थानों में शिविर

15 दिन तक लगाया जाएगा शहर के विभिन्न स्थानों में शिविर

रायगढ़. स्काई योजना के तहत शहर में साढ़े 10 हजार हितग्राहियों को मोबाइल बांटा जाना है। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है। मोबाइल वितरण के लिए नगर निगम शहर के सात स्थानों को चिन्हांकित किया है, जहां हितग्राहियों को मोबाइल का वितरण किया जाएगा। इसमें तीन स्थानों में 10 तक तक शिविर लगाया जाएगा। वहीं चार स्थानों पर 15 दिन तक शिविर लगाया जाना निर्धारित किया गया है।


शासन द्वारा स्काई योजना के तहत गरीबों को मोबाइल वितरण किया जाना है। इसके लिए पिछले दिनों नगर निगम की टीम वार्डों में पहुंचते हुए हितग्राहियों से मोबाइल के लिए आवेदन फार्म जमा करा चुकी है। वहीं इसके बाद फार्म में जांच किया गया।

बताया जा रहा है कि शहर के 48 वार्डों में 10 हजार 541 हितग्राही पात्र हैं, जिन्हें योजना के तहत मोबाइल वितरण किया जाएगा। अब मोबाइल वितरण के लिए भी नगर निगम के द्वारा शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए सात स्थानों को चिन्हांकित किया गया है।

इसमें पहला स्थान पालीटेक्निक आडिटोरियम है, जहां 21 से 28 व 47, 48 वार्ड के 1820 पात्र हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया जाएगा। वहीं इसके बाद दूसरा स्थान गांधी नगर मंगल भवन है, जहां 30 से 34 वार्ड के 1611 हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया जाएगा। वहीं कबीर चौक मंगल भवन में वार्ड क्रमांक 35 से 38 के अलावा 29 व 41 के हितग्राहियों को मोबाइल बांटा जाएगा।

Read more : #भ्रष्टाचार से परेशान गोल्डमैन ने RTI लगाकर पूछा- बाबू से लेकर अफसर का कितना है रेट

साथ ही रामलीला मैदान म्यूनिस्पिल स्कूल में 1 से 3 व 12 से 20 और 39, 40 के हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया जाएगा। इसके अलावा दीन दयाल कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में 4 से 6 व 46 वार्ड के हितग्राही के साथ चांदमारी के सामुदायिक भवन में 7 से 11 वार्ड के हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया जाएगा। इसके अलावा पतरापाली सामुदायिक भवन में वार्ड क्रमांक 42 से 45 के हितग्राहियों को मोबाइल वितरण किया जाएगा।


25 से शुरू होगा वितरण
नगर निगम के द्वारा मोबाइल वितरण को लेकर अपनी ओर से तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत 25 जुलाई से मोबाइल वितरण का कार्य शुरू किया जाएगा, जो 14 जुलाई तक चलेगा।