रायगढ़. रामनवमी व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। ५४ समाज के करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु, हाथों में झंडा लेकर एक स्वर में झूमते हुए बार बार यहीं दोहराते रहे कि एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम-जय श्री राम...। शहर के नटवर स्कूल से निकली शोभायात्रा जब सड़क पर आई तो मानों शहर ही थम गया था। इस बीच पुलिस के अधिकारी व जवानों को शोभा यात्रा को सुरक्षित रामलीला मैदान तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।