
डिलीवरी के बाद हुई प्रसूता व बच्चा की मौत (फोटो सोर्स- unsplash)
CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बुजुर्ग ने अपने बेटे को घर में काम करने की नसीहत दी तो बेटे ने बुजुर्ग पिता के सिर पर डंडे से वार मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर हत्या के आरेापी पुत्र और हत्या का साक्ष्य छिपाने के आरोप में उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम मेढरमार निवासी फुलकुंवर यादव ने थाना में सूचना देते हुए बताया कि धनसिंह यादव पिता बुढा यादव (70 वर्ष) इन दिनों आवास योजना के तहत मकान बनवा रहा था। ऐसे में 12 जून की शाम 4 बजे धनसिंह अपने बेटे हरिराम को घर में काम करने के लिए बोला तो पिता-पुत्र के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई और देखते ही देखते हरिराम ने अपने बुजुर्ग पिता धनसिंह के सिर पर लकड़ी से वार कर दिया।
जिससे लहुलूहान हालत में परिजनों ने धनसिंह यादव को तत्काल लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट लगने से खून अधिक निकल जाने की स्थिति में उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
बहरहाल मामले की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंपते हुए आरोपी बेटा हरिराम के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही मामले की जांच शुरू किया तो पता चला कि आरोपी पत्नी फुलकुंवर यादव (30 वर्ष) जानबूझकर घटना की जानकारी छिपाई थी, इससे साक्ष्य छिपाने के आरोप में उसके खिलाफ धारा 239 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है, जिसमें घरेलू विवाद होने की बात सामने आ रही है।
Updated on:
16 Jun 2025, 11:12 AM IST
Published on:
16 Jun 2025, 10:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.