
नवविवाहित महिला भागी शादीशुदा व्यक्ति के साथ, पकड़ ली पुलिस तो महिला ने लगाया ये आरोप...
रायगढ़. कोसीर थाना क्षेत्र की नवविवाहित महिला और सारंगढ़ थाना क्षेत्र के एक शादीशुदा व्यक्ति को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फोन पर बात करते-करते दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। इस बीच आरोपी नवविवाहिता के गांव आकर उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। अब पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया है, तो नवविवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी ने मेरे साथ अनाचार किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोसीर क्षेत्र के एक 19 वर्षीय महिला जो ढाई साल पहले ही शादी होकर अपने ससुराल आई है उसका और सारंगढ़ थाना क्षेत्र के नौरंगपुर निवासी धनबोध उर्फ धन्नु सारथी का करीब दो-तीन माह पहले फोन पर संपर्क हुआ। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बात होने लगी और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।
इस बीच धनबोध महिला के गांव आकर उससे मिलने भी लगा। दिन-ब-दिन दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और बीते 16 अक्टूबर को धनबोध बाइक लेकर महिला के गांव चला गया। जहां से दोनों भाग गए। चार दिन तक आरोपी महिला को बरमकेला स्थित अपने दीदी के घर में रखा। इस बीच घर से लापता हुई अपनी पत्नी को खोजने में असफल नवविवाहिता के पति ने कोसीर थाने में गुमइंसान की रिपोर्ट दर्ज कराया था, जहां पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
Read More : महिला ने कराया छेड़छाड़ का मामला दर्ज तो युवक ने कहा मुझे फंसाया जा रहा, पढि़ए पूरी खबर...
पत्नी ने किया डायल 112 को फोन
इस संबंध में कोसीर थाना प्रभारी केएस बल ने बताया कि पांचवे दिन धनबोध नवविवाहिता को पत्नी बनाकर रखूंगा कह कर उसे अपने घर ले गया। ऐसे में उसकी पहली पत्नी ने इसका विरोध करते हुए डायल 112 को फोन लगा दिया। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और दोनों को पकड़ कर कोसीर पुलिस के हवाले कर दिया। तब पीडि़ता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि धनबोध ने उसके साथ चार दिन बिना उसकी इजाजत के जबरन शारीरिक संबंध बनाया है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
पति ने किया रखने से इंकार
इधर नवविवाहिता का पति चार दिनों तक गांव-गांव रिश्तेदारों के यहां अपनी पत्नी को ढूंढता रहा। वहीं थाने के भी चक्कर लगाता रहा कि आखिर वह कहां लापता हो गई, लेकिन जब उसे पता चला कि वह किसी गैर मर्द के साथ घर से भागी थी और उनके बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया है, ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला के माता-पिता उसे अपने घर ले गए।
Published on:
22 Oct 2018 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
