धरमजयगढ़ विधानसभा की बात करें तो इस विधानसभा में भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व धर्म नगर विधायक ओमप्रकाश राठिया की बहू लीनव राठिया को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। इस विधानसभा क्षेत्र से धरमजयगढ़ सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष राठिया, हरीश चंद्र राठिया, रजनी राठिया और राधेश्याम राठिया टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इससे इन पदाधिकारियों के कार्यकर्ताओं में मायूसी हैं।