11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजित पब्लिक स्कूल की संचालिका व सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानिए क्या है वजह…

- मान्यता नहीं होने के बावजूद बच्चों से लिया सीबीएसई कोर्स का शुल्क और बैठाया पत्राचार की परीक्षा में
2 min read
Google source verification
रंजित पब्लिक स्कूल की संचालिका व सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानिए क्या है वजह...

रंजित पब्लिक स्कूल की संचालिका व सचिव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानिए क्या है वजह...

रायगढ़. ट्रांसपोर्ट नगर दर्रीपारा स्थित रंजीत पब्लिक स्कूल की संचालिका स्वीटी कौर व सचिव नरेन्द्र सिंह टुटेजा के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इनके द्वारा मान्यता नहीं होने के बावजूद कई बच्चों से सीबीएसई कोर्स के नाम पर हजारों रुपए वसूले गए, वहीं बच्चों को परीक्षा के समय पत्राचार की परीक्षा में बैठाया गया जहां बच्चों को शंका हुई और उन्हें अपने पालकों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एक बच्चे के पालक ने घटना की शिकायत कलक्टर और एसपी से की, जहां एसपी के आदेश के बाद इसकी जांच की गई और आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

Read More : मां को छटपटाते देख बचाने गए बेटे को भी लगा करंट का झटका, मां की मौत, बेटा गंभीर
घटना जूटमिल चौकी क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पब्लिक स्कूल की संचालिका स्वीटी कौर व सचिव नरेन्द्र सिंह टुटेजा द्वारा 2017.18 सत्र में दीपक यादव, पंचराम सारथी, तुषार यादव व एक अन्य छात्र से सीबीएसई कोर्स के नाम पर हजारों रुपए वसूले गए। 9वीं सीबीएसई कोर्स के नाम पर दो छात्र से 27.27 हजा रुपए व दसवीं सीबीएसई बोर्ड के नाम से दो छात्रों से 32.32 हजार रुपए। वहीं एक्जाम के समय इन बच्चों की परीक्षा स्कूल में लेने के बजाय इन्हें महापल्ली में हो रहे पत्राचार की परीक्षा में बैठा दिया गया।

इसकी जानकारी जब छात्रों को हुई तो उन्होंने अपने पालकों को घटना की जानकारी दी। फिर दीपक यादव के पालक रामसिंग यादव पिता ठंडाराम यादव 59 वर्ष निवासी कलमी ने मार्च 2018 में घटना की शिकायत कलक्टर से की। इसके बाद इसकी शिकायत एसपी से की गई, जहां एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए। जांच पर यह पाया गया कि बिना मान्यता के बच्चों से सीबीएसई कोर्स के नाम पर हजारों रुपए वसूले गए हैं। ऐसे में पुलिस ने संचालिका व सचिव पर धोखाधड़ी के तहत धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

नहीं है मान्यता
मिली जानकारी के अनुसार रंजीत पब्लिक स्कूल को माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से सीबीएसई कोर्स की मान्यता नहीं है। वहीं इनके द्वारा अवैध रूप से मान्यता प्राप्त होने की बात कह कोर्स संचालित किया जा रहा था। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी ने भी इनकी मान्यता को रद्द कर दिया है। ऐसे में ये भोले-भाले छात्रों को झांसा देकर रुपए ऐठने का काम कर रहे थे।