रायगढ़. शहर के कयाघाट नाला किनारे सजी जुए की महफिल पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान १२ जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के पास से २ लाख ६८ हजार पांच सौ रुपए नगद व ११ मोबाइल जब्त किया गया। यह कार्रवाई साइबर सेल व जुटमिल पुलिस ने संयुक्त रूप से की। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के कयाघाट मोहल्ले के एक मकान में जुआरियों के जुआ खेलने बैठने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर साइबर सेल प्रभारी कमल किशोर पटेल और उनकी टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी करते हुए छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा। रेड कार्रवाई में जुआरियों से 2 लाख 68 हजार 5 सौ रुपए नगदी समेत ताश की गड्डी और जुआरियों के 11 मोबाइल जब्त किया है। साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के साथ अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
यह जुआरी पुलिस की पकड़ाए में आए
मौके पर पकड़े गए जुआरियों में अनिल देवांगन पिता तीजराम देवांगन उम्र 36 निवासी हाउसिंग बोर्ड चक्रधरनगर, पुरान देवांगन पिता नानदाऊ देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड चक्रधर नगर, महेंद्र साहू पिता मुन्ना साहू उम्र 34 वर्ष निवासी केलो बिहार चक्रधर नगर, राजीव अग्रवाल पिता बद्री प्रसाद अग्रवाल उम्र 39 वर्ष निवासी एमजी रोड़ सिटी कोतवाली, सुनील अग्रवाल पिता सुरेंद्र अग्रवाल उम्र वर्ष निवासी कोतरा रोड, राहुल सिदार पिता बैसाखु सिदार उम्र 30 निवासी बोईर दादर, नरेश चौहान पिता कृति चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी बोईरदादर, मो. शहजादा पिता मो. सलीम उम्र 36 वर्ष राजापारा, शिव कुमार मिश्रा पिता रामेश्वर मिश्रा उम्र 30 वर्ष निवासी गोपी टॉकीज सिटी कोतवाली, अजय तिवारी पिता ननकू राम तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी लोचन नगर चक्रधर नगर, विक्रम पिता सालिक राम उम्र 45 वर्ष निवासी राम गुड़ी पारा सिटी कोतवाली, किशन गजभिए पिता योगेंद्र गजभिए उम्र 35 वर्ष निवासी गोगा राइस मिल चौक जूटमिल शामिल हैं।