6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी की सभा से पहले जोरदार बारिश, बचने के लिए लोगों ने बैनर-होर्डिंग्स का लिया सहारा

PM Modi in Chhattisgarh : बता दें कि पीएम मोदी की सभा कोड़ताराई एयरस्ट्रिप में होनी हैं। यहीं वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

2 min read
Google source verification
pm_modi_in_raighar.jpg

,,,,

रायगढ़। PM Modi in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री कुछ ही देर में रायगढ़ पहुंचने वाले हैं। इससे पहले हुई जोरदार बारिश से सभा स्थल में अफरा-तफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए लोग बैनर-होर्डिंग्स लेकर खड़े हो गए। वहीं सुरक्षा में तैनात जवानों ने भीगते हुए बारिश में स्थिति को कंट्रोल किया। बता दें कि पीएम मोदी की सभा कोड़ताराई एयरस्ट्रिप में होनी हैं। यहीं वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।


3 बजकर 15 मिनट में पहुंचेंगे

PM Modi in Chhattisgarh : तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ के कोड़ातराई में दोपहर 3:15 बजे विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 4:00 बजे "विजय शंखनाद रैली" में शामिल होंगे। वहीं बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

सुबह से पहुंचे रहे लोग

PM Modi in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ता जा रहा है। बता दें कि आज सुबह से लोग सभा स्थल पहुंच रहे हैं। रायगढ़ कोड़ातराई एयरस्ट्रिप पर प्रधानमंत्री की सभा प्रस्तावित है। कोड़ातराई मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम भी लगा है। इस जाम में कुछ VIP भी फंसे हैं। वहीं सभा स्थल में 50 हजार वर्ग फीट में 4 अलग-अलग डोम बनाए गए हैं।


रेल परियोजनाओं की सौगात

PM Modi in Chhattisgarh : प्रधानमंत्री लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन 50 किमी लंबी है और इसका निर्माण लगभग 516 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। साथ ही चांपा और जामगा रेलखंड के बीच 98 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण करीब 796 करोड़ रु की लागत से किया गया है।

इसके अलावा तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एसटीपीएस) से जोड़ने वाली एमजीआर (मेरी-गो-राउंड) प्रणाली भी शामिल है। 2070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एमजीआर प्रणाली, कोयला खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला परिवहन में सुधार के लिए बनाई गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सौगात

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कुल 210 करोड़ रुपये की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री सिकल सेल रोग की जांच की गई आबादी को एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का भी वितरण करेंगे। सिकल सेल परामर्श कार्ड का वितरण राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (एनएसएईएम) के तहत किया जा रहा है।