16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घरेलू विवाद से पति बना राक्षस, पत्नी पर डाला खौलता पानी फिर.. आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: रायगढ़ जिले में पुसौर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर दाल का खौलता हुआ पानी डाल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
घरेलू विवाद से पति बना राक्षस, पत्नी पर डाला खौलता पानी फिर.. आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुसौर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी पर दाल का खौलता हुआ पानी डाल दिया। इससे पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 25 मार्च की रात की है, जब मल्दा निवासी सुशील साव (35) का अपनी पत्नी सुशीला साव से घरेलू विवाद हो गया।

यह भी पढ़ें: CG News: बस्तर का ये खूबसूरत दृश्य हर कोई चाहता है कैमरे में कैद करना

CG Crime News: गुस्साए पति ने पत्नी पर डाला खौलता पानी

पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे बाजार से सामान लाने के लिए 500 रुपए देकर भेजा था। उसने 250 रुपए का सामान खरीदा और बाकी पैसे घर लौटने के बाद अपने पास रख लिए। रात करीब 8 बजे जब वह इंडक्शन चूल्हे पर दाल बना रही थी, तभी सुशील साव ने बचे हुए पैसे मांगा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर पति ने खौलती हुई दाल पत्नी पर फेंक दी।

इससे उसका बायां हाथ, चेहरा और गला बुरी तरह जल गया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजनों ने सीएचसी पुसौर में भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने तुरंत थाना पुसौर को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया। महिला के बयान के आधार पर आरोपी सुशील साव 35 साल के खिलाफ धारा 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरतार कर लिया गया।