24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023: सत्ता में आई भाजपा तो राज्य की योजनाएं हो जाएगी बंद – CM

CG Election 2023: मुयमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में चुनावी सभा ली।

2 min read
Google source verification
CG Election 2023: सत्ता में आई भाजपा तो राज्य की योजनाएं हो जाएगी बंद - CM

CG Election 2023: सत्ता में आई भाजपा तो राज्य की योजनाएं हो जाएगी बंद - CM

रायगढ़। CG Election 2023: मुयमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को शहीद विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में चुनावी सभा ली। वे दोपहर करीब डेढ़ बजे स्टेडियम पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही उन्होंने चुनावी सभा में संबोधन की शुृरुआत कका जिंदा है से की। भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों से किए गए वादे के अनुसार कांग्रेस सत्ता में आते के कुछ घंटे बाद ही एक बटन दबाते हुए किसानों का कर्जा माफ किया।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: लोकतंत्र में हमारा भी योगदान... पहली बार मतदान को लेकर उत्साहित हैं युवा

वहीं इसके बाद किसानों के लिए धान खरीदी की बोनस राशि के लिए बटन दबाया और किसानों के खाते में बोनस की राशि पहुंच गई। प्रदेश में रहने वाले भूमिहीन लोगों के लिए राजीव गांधी न्याय योजना के तहत बटन दबाया और उनके खाते में राशि पहुंच गई। तेंदू पत्ता हो या अन्य योजना कांग्रेस सरकार ने एक बटन दबाया और प्रदेश के हितग्राहियों के खाते में राशि पहुंच गई। वहीं कहा कि अब बटन दबाने की बारी राज्य के लोगों की है। वे कांग्रेस के पक्ष में बटन दबाएं। वहीं उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार में आती है तो राज्य सरकार की सारी योजनाएं बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: हमने 2 घंटे में 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, राहुल गांधी ने चुनावी सभा में भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस गरीबों की सरकार

आत्मानंद स्कूल कन्वेंट स्कूल में परिवर्तन हो जाएगा। वहीं उन्होंने चुनावी सभा में भाजपा द्वारा डबल इंजनकी सरकार की बात को लेकर कहा कि वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश में डबल इंजन की सरकार थी। इस बीच किसानों को बोनस की राशि भी नहीं मिली। चुनावी साल में एक बार किसानों को तीन सौ रुपए बोनस के रूप में मिला था। केंद्र को घेरते हुए कहा कि किसान विरोधी एमएसपी काला कानून लाया गया था, जिसे किसानों ने आंदोलन के कारण वापस लिया गया। चुनावी सभा में उमेश पटेल, प्रकाश नायक, लालजीत, विद्यावती सिदार व अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: cg election 2023 : कांकेर में राहुल गांधी बोले - कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराएंगे.. देखें Video

सभा में टारगेट पर रहे ओपी चौधरी

मुयमंत्री भूपेेश बघेल चुनावी सभा के लिए करीब आधा घंट मंच पर रहे। इस बीच वे रायगढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी को टारगेट किए हुए थे। उन्होंने ओपी चौधरी को कहर से संबोधित करते हुए कहा कि पिछली बार खरसिया में कहर नहीं चला। इस रायगढ़ में भी नहीं चलेगा। अगली चुनाव को कहर को नया जगह तलाशना होगा। रायगढ़ में चुनावी सभा के बाद मुयमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए।