5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकी तलाशी के मामले में जीआरपी की दो टीम कोलकाता और विशाखापट्टनम रवाना

चलती ट्रेन से फरार आतंकी के मामले में जीआरपी की दो अलग-अलग टीम मंगलवार को रवाना हुई। रागयढ़ की टीम, आतंकी को ट्रेन से ला रहे पश्चिम बंगाल पुलिस के उन अधिकारी व जवानों को गिरफ्तारी की पहल में गई है। जिन पर आतंकी के भगाने व लापरवाही का आरोपी है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Jan 04, 2017

In the case of GRP terrorist manhunt off two team

In the case of GRP terrorist manhunt off two team Kolkata and Visakhapatnam

रागयढ़
. चलती ट्रेन से फरार आतंकी के मामले में जीआरपी की दो अलग-अलग टीम मंगलवार को रवाना हुई। रागयढ़ की टीम, आतंकी को ट्रेन से ला रहे पश्चिम बंगाल पुलिस के उन अधिकारी व जवानों को गिरफ्तारी की पहल में गई है। जिन पर आतंकी के भगाने व लापरवाही का आरोपी है। जबकि दूसरी टीम आतंंकी की खोज में विशाखापट्नम गई है। जहां पूर्व से उसके खिलाफ अपराध दर्ज है।


अगस्त 2014 में चलती ट्रेन से फरार होने वाले आतंकी शेख अब्दुल नईम की पतासाजी मामले में जांच टीम ने एड़ी-चोटी को जोर एक कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मंंगलवार को जीआरपी की दो अगल-अलग टीम रवाना हुई। पहली टीम रागयढ़ जीआरपी से टीआई की अगुवाई में रवाना हुई। जो आतंकी के फरार मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी व जवानों को गिरफ्तारी की पहल मेंं गई है। जिनके खिलाफ रायगढ़ जीआरपी में दो साल की विवेचना के बाद अपराध दर्ज किया गया था।


उक्त जवानों पर आतंकी के भागने में मदद करने व ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप है। वहीं दूसरी टीम रायगढ़ सीएसपी की अगुवाई में विशाखपट्नम गई है। उक्त टीम में जांजगीर-चांपा जीआरपी के टीआई बी राठौर गए थे। जो इससे पूर्व रायगढ़ में पदस्थ थे और शुरू से इस मामले की विवेचना कर रहे हैंं। उनके विशाखापट्नम जाने के पीछे, आतंकी के पूर्व में दर्ज हुए अपराधों की समीक्षा करने के साथ उसकी भी खोज करनी है।