1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

300 व्यापारियों का ऐलान : या तो पकड़ो उत्पातियों को, नहीं तो अघोषित बंद रहेंगी दुकान, पढि़ए खबर…

स्थानीय नगर के समस्त व्यापारियों के द्वारा तीन मार्च को अग्रसेन भवन सभागार में संध्या 6 बजे एक बैठक आयोजित की गई।

3 min read
Google source verification
300 व्यापारियों का ऐलान : या तो पकड़ो उत्पातियों को, नहीं तो अघोषित बंद रहेंगी दुकान, पढि़ए खबर...

रायगढ़/सारंगढ़. दो मार्च को हुए भारत बंद और इस दौरान सारंगढ़ में मचाए गए उत्पात के विरोध में अब व्यापारी संघ मुखर हो गया है। संघ को इस बात की पीड़ा है कि हमारे समर्थन के बाद भी न सिर्फ तोड़-फोड़ की गई बल्कि पूरे नगर को भयभीत कर दिया गया। ऐसे में पांच अप्रैल से व्यापार अनिश्चित काल के अपनी दुकानों को बंद करने का ऐलान कर चुके हैं।

स्थानीय नगर के समस्त व्यापारियों के द्वारा तीन मार्च को अग्रसेन भवन सभागार में संध्या 6 बजे एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2 मार्च को हुए नगर बंद और मचाए गए उत्पात को लेकर दुख जताई गई और कहा गया कि नगर बंद होने के बावजूद, एसटी-एससी नेताओं को समर्थन देने के बाद भी, उन नेताओं के द्वारा बंद में जो उत्पात और आतंक मचाया गया।

Read More : जल टैक्स जमा करने की आती है बात तो अपने को भागीरथी योजना का बताते हैं हितग्राही, पढि़ए खबर...

लोगों की दुकानें तोड़ी गई, मंदिर तोड़ा गया, वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया इससे हम काफी आहत और भयभीत हैं। इस बैठक में नगर के लगभग 300 से अधिक व्यापारी उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि दिनांक 5 अप्रैल से समस्त व्यापारी अनिश्चितकालीन प्रतिष्ठान बंद करेंगे। व्यापारियों के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बकायदा मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी इस बंद को समर्थन दे दिया है और कहा कि हम अपनी दुकानों को अनिश्चित काल के लिए बंद रखेंगे।

बैठक के बाद नगर में लगभग 300 व्यापारी पैदल मार्च करते हुए सारंगढ़ एसडीएम के ऑफिस पहुंचे और इस बंद की सूचना दी है। इस दौरान व्यापारी नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए, नारेबाजी करते हुए सारंगढ़ एसडीएम के पास पहुंचे थे। ऑफिस में थानेदार गोपाल धुर्वे, रायगढ़ क्राइम ब्रांच प्रभारी गौरी शंकर दुबे व सारंगढ तहसीलदार मौजूद थे। एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की की 2 अप्रैल के तोडफ़ोड़ को अंजाम देने वाले प्रदर्शनकारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

सवाल-जवाबों का दौर
इस बैठक के दौरान सवाल जवाब का भी लंबा दौर चला। जब व्यापारियों ने इस बात को उठाया कि अभी तक संबंधितों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है इस पर क्राइम ब्रांच प्रभारी ने समझाइश दी कि हमारे पास किसी के खिलाफ कोई नामजद रिपोर्ट नहीं हैं। पर इस बात का भरोसा दिलवाया कि जिन्होंने इस अपराध को किया है उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर व्यापारियों ने कहा कि हमें समय बता दीजिए कि कब तक इस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

बेनतीजा रही बैठक
2 घंटे तक सारंगढ एसडीएम और व्यापारियों की मीटिंग चली लेकिन कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका। व्यापारियों ने यह भी कहा की अगर कल जिला पुलिस अधीक्षक या जिला अध्यक्ष अगर आकर ठोस कार्यवाही का आश्वासन देते हैं तो अनिश्चितकालीन बंद को रोक दिया जाएगा।

दो घंटे तक चली इनकी बैठक
ज्ञापन सौंपने के बाद सारंगढ व्यापारी संघ एवं एसडीएम के बीच लगभग 2 घंटे तक चर्चा होती रही। इस दौरान सारंगढ एसडीएम बीआर ठाकुर ने व्यापारी वर्ग को समझाया कि बंद से जनजीवन प्रभावित होता है, इसलिए विरोध का कोई अन्य तरीका चुनें जो रास्ता शांतिपूर्ण हो उसे अख्तियार करें, पर व्यापारी इस बात पर अड़े रहे कि हमारे साथ जो अन्याय हुआ है उसमें अभी तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

-विगत दो अप्रैल को दलितों के नाम पर जो तोड़-फोड़ किया गया, दहश्त का माहौल बनाया गया, इस इसका विरोध करते हैं। दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं- गजानंद अग्रवाल, व्यापारी, सारंगढ़

-हमने इस बंद का न तो समर्थन किया था और न ही विरोध किया था। दुकानें बंद थी, इसके बाद भी तोड़-फोड़ हुई, हम इस पर कार्रवाई की मांग करते हैं- नंदकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष, छग चेंबर ऑफ कामर्स

Story Loader