28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता कांग्रेस ने ट्रस्ट संपत्ति का गलत उपयोग का आरोप लगाते हुए खोला मोचा, प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ये कहा…

- जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 May 2018, 12:37 PM IST

जनता कांग्रेस ने ट्रस्ट संपत्ति का गलत उपयोग का आरोप लगाते हुए खोला मोचा, प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ये कहा...

जनता कांग्रेस ने ट्रस्ट संपत्ति का गलत उपयोग का आरोप लगाते हुए खोला मोचा, प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ये कहा...

रायगढ़. नियम कानून को ताक पर शहर के अंदर ट्रस्ट की संपत्ति का गलत उपयोग किया जा रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने उक्त आरोप लगाते हुए इस मामले में जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने प्रशासन को बताया है कि ट्रस्ट की संपत्ति का हर जगह में गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रस्ट के नियमों के अनुसार देखा जाए तो ट्रस्ट के किसी भवन को किराए में लेने के बाद उसके मूल स्वरूप में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है लेकिन ट्रस्ट के मकानों में रहने वाले लोगों द्वारा तोड़वाकर नए निर्माण करा दिया गया है।

Read More : Photo Gallery : तस्वीरों में देखिए, वायु सेना में भर्ती के लिए किस तरह युवा दिखा रहे दम खम
इसी प्रकार व्यवसायिक उपयोग के लिए किराए में चल रहे दुकानों के स्वरूप में भी परिवर्तन किया गया है। वहंां युवा जनता कांग्रेस ने ट्रस्ट के संपत्ति की खरीद-बिक्री की संभावना जताते हुए जांच कराने की मांग की है साथ ही ट्रस्ट के भवनों की खरीद-बिक्री मिलने पर संबंधितों के खिलाफ ४२० के तहत अपराध दर्ज कराने की मांग की गई है। यह भी बताया गया है कि ट्रस्ट के नियमों के अनुसार उसके भवनों की खरीदी-बिक्री नहीं की जा सकती है।

पहले भी हुई थी जांच
ज्ञात हो कि ट्रस्ट के संपत्ति को लेकर दो से तीन वर्ष पूर्व एक जांच जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। जिसमें एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम ने सर्वे किया था और पाया था कि कई जगह नियमों के विपरित स्वरूप में परिवर्तन कर दिया गया है और कई जगह और कई प्रकार की खामियां मिली थी। जिसको लेकर कार्रवाई शुरू हुई थी लेकिन कुछ दिनों बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चले गया और आज पर्यंत कोई कार्रवाई नहीं हुई।

धर्मशाला में चल रही फर्नीचर दुकान
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के बीच स्थित बूजीभवन में ट्रस्ट का एक धर्मशाला है जिसे कुछ वर्ष पहले तक की स्थिति में गरीब वर्ग के लोगों को शादीव अन्य कार्यक्रम के लिए काफी कम किराए पर दिया जाता था लेकिन पिछले कई सालों से इसका व्यवसायिक उपयोग करते हुए फर्नीचर की दुकान खोल ली गई है जो कि ट्रस्ट के नियमों के खिलाफ है।