12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाईवाल कंगालू ने पकड़े जाने के डर से एसपी के समक्ष किया सरेंडर

नामचीन खाईवाल ने बुधवार को सरेंडर कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
raigarh news in hindi

नामचीन खाईवाल ने बुधवार को सरेंडर कर दिया।

रायगढ़. जूअमिल पुलिस ने चौकी क्षेत्र के नामचीन खाईवाल पर इस कदर दबाव बनाया कि उसने बुधवार को सरेंडर कर दिया। जिसके बाद उसे जूटमिल पुलिस, एसपी आफिस से गिरफ्तार कर चौकी ले आई। जहां उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


शहर में सट्टा के बढ़ते कारोबार को बढ़ावा देने वाले जूटमिल चौकी क्षेत्र के दोनों खाईवाल पार्षद पति परदेशी मिरी व कंगालू बरेठ पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह जूटमिल चौकी क्षेत्र के खाईवाल कंगालू बरेठ, एसपी कार्यालय पहुंचा हुआ था। जहां उसने एसपी के समक्ष खुद को सरेंडर किया। जिसके बाद उसे जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर चौकी ले आई। जहां उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पार्षद पति परदेशी मिरी की तरह कंगालू ने भी पुलिस द्वारा बार-बार घर में दबिश देने से परेशान होकर खुद को सरेंडर किया है। जिसे पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस की माने तो परदेशी व कंगालू, दोनों चर्चित खाईवाल है। जो हर बार अपने नए नए तरीके से पुलिस को चकमा देने में सफल रहते हैं।

पर आला अधिकारी के सख्ती के बाद उनकी एक ना चली और दोनों ने एक-एक कर आत्मसमर्पण कर दिया। क्षेत्र में अन्य खाईवाल व सटोरियों की भी धर पकड़ की कवायद जारी है।