पहले नहीं की शिकायत दर्ज
वृद्धा की पिटाई मामले में तमनार पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीडि़त परिजनों की मानें तो वृद्धा की बेटी दुशीला साहू जब मारपीट की शिकायत लेकर थाने गई तो शिकायत दर्ज नहीं किया गया। वहीं घटना के एक दिन बाद जब पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज किया तो आरोपी सिर्फ नीलांबर साव को बनाया गया। जबकि इस घटना में हेमसागर भी शामिल था। वहीं धारा भी सामान्य 294, 506, 323 लगाया गया। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई से पीडि़त परिवार संतुष्ट नहीं हैं।