30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023: मतदान के लिए कम लोग जागरूक, लाखों से अधिक ने नहीं दिया वोट…

CG Election 2023: 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व इस बार मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Nov 2023, 3:02 PM IST

CG Election 2023: मतदान के लिए कम लोग जागरूक, लाखों से अधिक ने नहीं दिया वोट...

CG Election 2023: मतदान के लिए कम लोग जागरूक, लाखों से अधिक ने नहीं दिया वोट...

रायगढ़। CG Election 2023: 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के पूर्व इस बार मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था। 17 नवंबर को हुए निर्वाचन के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अभी लोगों में मतदान के लिए जागरूकता की कमी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: पुरानी रंजिश में कार सवार ने दो युवकों को बेरहमी से कुचला, जानिए पूरा मामला

भले ही जिले में 83.92 प्रतिशत मतदान हुआ है, लेकिन मतदाताओं की संख्या पर गौर किया जाए तो जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में 8 लाख 89 हजार 953 मतदाता है। जिनमें से 7 लाख 46 हजार 858 मतदाताओं ने वोट दिया, शेष 1 लाख 43 हजार 95 मतदाता वोट के लिए मतदान केंद्र तक ही नहीं पहुंचे। विधानसभावार स्थिति देखा जाए तो मतदान नहीं करने वालों में रायगढ़ विधानसभा का नाम है जहां इस बार 54 हजार 550 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया है। वहीं लैलूंगा विधानसभा में 28 हजार 57 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया। धरमजयगढ़ में 29 हजार 779 तो खरसिया विधानसभा क्षेत्र में 29 हजार 9 मतदाताओं ने मतदान किया ही नहीं है।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों ने खेला खुनी खेल.. मुखबिरी के शक में युवक को उतारा मौत के घाट, जनअदालत में दी सजा

थर्ड जेंडर भी नहीं दिखाए रुचि

जिले में थर्ड जेंडर के 29 मतदाता हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में इस वर्ग से भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में थी, जो जोगी कांग्रेस से किस्मत आजमा रहीं थी, लेकिन इस वर्ग के 29 मतदाताओं में से महज 13 मतदाताओं ने ही चुनाव में मतदान किया है। 16 मतदाताओं ने मतदान नहीं किया।

यह भी पढ़ें: घातक बीमारियों के साथ ठण्ड में बढ़े हड्डियों के भी मरीज, जानिए कैसे बरते सावधानियां

आंकड़ों में स्थिति

कुल वोटर्स 889953

पुरुष 442219

महिला 447705

कुल वोट डले 746858

पुरुष 370486

महिला 376359

पुरुषों से ज्यादा महिलाएं जागरूक
निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव के करीब माह भर पूर्व से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने में लगा रहा, लेकिन इस बार भी जिले के 1 लाख 43 हजार 95 मतदाताओं ने अपना मत नहीं दिया। ये मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंचे ही नहीं।