
Live Raigarh Lok Sabha Election Result 2024:लोकसभा चुनाव के रिजल्ट अब सामने आ रहे हैं। कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि मोदी सरकार फिर से वापसी कर रही या फिर कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन रही है। फिलहाल छत्तीसगढ़ के 11 सीटों का लेकर गहमागमी जारी है। रायगढ़ लोकसभा सीट की गिनती जारी है। जिसमें बीजेपी आगे चल रही है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि रायगढ़ लोकसभा सीट में एक बार फिर मोदी लहर चल गया।
बता दें कि कांग्रेस ने इस बार मेनका देवी सिंह को उम्मीदवार बनाया और बीजेपी ने एक फिर राधेश्याम राठिया पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया। अंतिम रिजल्ट कुछ देर में सामने आ जाएंगे।
> जशपुर विधानसभा में बीजेपी 16 राउंड के बाद 31665 वोट से आगे।
> कुनकुरी विधानसभा में बीजेपी 11 राउंड के बाद 18849 वोट से आगे।
> पत्थलगांव विधानसभा में बीजेपी 13 राउंड के बाद 7669 वोट से आगे।
BJP प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को 267240 और कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह को 190682 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी 76558 वोट से आगे चल रही है।
> बीजेपी प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 38292
> कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह 31601
> कुल मत - 75293
रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका देवी सिंह को पछाड़ दिया है। 26000 वोटों से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कुल 220 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। भाजपा ने जहां प्रदेश की 11 की 11 सीट जीतने का दावा किया है, तो वहीं कांग्रेस ने 2019 के नौ सीटों की हार को भुलाकर नया रिकार्ड कायम करने की बात कही है। 33 जिला मुख्यालयों के साथ त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी।
Updated on:
04 Jun 2024 01:19 pm
Published on:
04 Jun 2024 08:03 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
