
Bharat Jodo Nyay Yatra: दूसरे चरण की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर गुरुवार को राहुल गांधी ओडिशा से छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए। रेंगालपाली में इसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर हमला किया। उनका कहना था कि पीएम नरेंद्र मोदी सामान्य वर्ग से थे। वर्ष 2000 में जब गुजरात सरकार ने एक जाति को ओबीसी का दर्जा दिया तब वे ओबीसी में शामिल हो गए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उनका कहना था कि पहले चरण की यात्रा में कन्याकुमारी से कश्मीर तक गए। इस दौरान चार हजार किलोमीटर की यात्रा रही। इस यात्रा को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा और संघ देश में नफरत फैलाते हुए हिंसा का माहौल बना रही है।
उसके खिलाफ हमें खड़े होना था। उनका कहना था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इसमें से एक नारा निकला। यह नारा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का था। यह एक लाइन का नारा कांग्रेस की विचारधारा को बहुत गहराई तक समझा देती है।
देश में हो रहा अन्याय
न्याय शब्द जोडऩे की बात को लेकर उनका कहना था कि देश में बहुत अन्याय हो रहा है। राहुल गांधी का कहना था कि अलग-अलग वर्गो के साथ अन्याय हो रहा है, भाषाओं के साथ अन्याय हो रहा है, प्रदेशों के साथ अन्याय हो रहा है, महिला, किसानों, मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। हिन्दुस्तान में युवाओं को रोजगार नहीं मिलता। आज देश में सबसे अधिक बेरोजगारी है। महंगाई बढ़ती जा रही है। आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही हैं। इस अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है।
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बैज को सौंपा तिरंगा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश में प्रवेश करने के साथ ओडिशा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को तिरंगा झंडा सौंपा। कार्यक्रम में करीब घंटेभर के संबोधन के बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 11 फरवरी को वे दोबारा यहां पहुंचेंगे। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। रेंगालपाली वे रायगढ़ जिला मुख्यालय होते हुए यह यात्रा खरसिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगी। वहां से वे सक्ति जिले में प्रवेश करेगी।
जातिगत जनगणना को लेकर घेरा
राहुल गांधी ने मंच से जातिगत जनगणना को लेकर भी पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आपको ओबीसी बताते हैं, लेकिन जातिगत जनगणना नहीं कराते। देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या ओबीसी की हैै, लेकिन उन्हें इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।
इन नेताओं की रही मौजूदगी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रदेश सीमा में प्रवेश के दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के केंद्रीय नेता जयराम रमेश और राजगोपालन मौजूद थे। वहीं रेंगालपाली में उनका स्वागत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, विधायक उमेश पटेल, रामकुमार यादव, उत्तरी जांगडे, विद्यावती सिदार सहित अन्य मौजूद थे।
भाजपा नफरत का बाजार, हम खोलते हैं मोहब्ब्त की दुकान
राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो नफरत का बाजार खोलते हैं। हम वहां मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। वो हिंसा के बाजार चलाते हैं और हम अहिंसा की दुकानें चलाते हैं। दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत को लेकर उनका कहना था कि जब पहले चरण की यात्रा समाप्त हुई तो कई राज्यों से लोग उनके पास पहुंचे थे और कहा कि साउथ से नार्थ की यात्रा हुई, लेकिन इसमें कई राज्य छूट गए। छूटे हुए राज्यों को लेकर दूसरी यात्रा करनी चाहिए। उनकी बातों को स्वीकार करते हुए मणिपुर से महाराष्ट्र तक दूसरे चरण की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। उनका कहना था कि पहले चरण में इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो था, लेकिन दूसरे चरण में न्याय जोड़ा गया है। ऐसे में अब इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा है।
Published on:
09 Feb 2024 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
