
मंगेतर के साथ घर लौट रही युवती का तीन युवकों ने रोका रास्ता, करने लगा छेड़छाड़, मंगेतर ने किया विरोध तो कर दी धुनाई, फिर ये हुआ...
रायगढ़. लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती 13 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे बाकारूमा से इलाज करा कर अपने मंगेतर के साथ बाइक से वापस अपने घर लैलूंगा आ रही थी। शाम करीब 6 बजे बगुडेगा तालाब हाईस्कूल के पास तीन लड़के इनके बाइक को ओवरटेक कर इनके सामने अपनी बाइक को अड़ा दिए। इसके बाद युवती के मंगेतर के बाइक की चाबी को छीन कर युवती के साथ छेडख़ानी (Molestation) करने लगा। ऐसे में युवती का मंगेतर बीच-बचाव करने लगा तो आरोपी उसके साथ जमकर मारपीट किए। वहीं छेडख़ानी करने के बाद वहां से भाग गए।
Read More : दहेज प्रताडऩा : पत्नी ने फोन कर पति से कहा लड़की हुई है, तो पति ने कहा अब तो दहेज में बाइक व 50 हजार लाना ही होगा, नहीं तो...
किसी तरह युवती व उसका मंगेतर घर पहुंचे और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इस दौरान युवती ने दो आरोपियों को पहचाने की बात कही। उसने अपने परिजनों को बताया कि दो आरोपी बगुडेगा के अर्जुन राठिया एवं बुटन राठिया हैं। वहीं तीसरे आरोपी को वह नहीं पहचानती। इसके बाद पीडि़त परिजन थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया।
Read More : सो रहे नाती ने चिल्लाया तो जाग गई नानी, भागते हुए सांप को पकड़ा तो उसे भी डसा, दोनों की मौत
पहले दो फिर तीसरा भी पकड़ाया
इस दौरान पुलिस ने युवती के बताए अनुसार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके तीसरे साथी के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बगुडेगा निवासी पिलाराम राठिया का नाम बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म को स्वीकारा। ऐसे में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया है।
Click & Read More : Chhattisgarh News
Published on:
15 Sept 2019 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
