26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Utility News : अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगनी पड़ेगी लंबी लाइन, पढि़ए एसईसीआर ने ऐसी क्या दी सुविधा…

- एसईसीआर जोन पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप लॉच किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 16 May 2018, 1:52 PM IST

CG Utility News : अब जनरल टिकट के लिए नहीं लगनी पड़ेगी लंबी लाइन, पढि़ए एसईसीआर ने ऐसी क्या दी सुविधा...

रायगढ़. रेलवे के जनरल टिकट काउंटरों पर लंबी कतार, समय की बर्बादी को रोकने के लिए एसईसीआर जोन पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप लॉच किया है। जिससे यात्री अब घर बैठे ही जनरल टिकट की खरीदारी उक्त एप को डाउनलोड करके कर सकते हैं। उसके भुगतान को लेकर रेलवे ने क्रेडिट व डेबिट कार्ड के अलावा ३ अन्य प्लेटफार्म की सुविधा भी दी है। रेलवे ने इस एप के जरिए टिकट काउंटर पर यात्रियो की लंबी कतार को कम करने का दावा कर रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने जनरल टिकट की खरीदारी करने वाले यात्रियों के लिए एक नई पहल की है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे ने अपने विभागीय सर्वे में पाया कि उनके अधिकृत टिकट काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार देखने को मिलती है। इस भीड़ को कम करने के लिए ऑटोमेटिक वेडिंग मशीन भी बड़े स्टेशनों पर लगाए गए। पर भीड़ कम नहीं हुई। ऐसे में, एसईसीआर जोन ने पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग नाम से एक मोबाइल एप लांच किया है। जिससे जनरल टिकटों की बिक्री पेपरलेस तरीकों से होगी। इस एप के जरिए ईब से इतवारी रेलवे स्टेशन के बीच के जनरल टिकटों की खरीदारी घर बैठे यात्री कर सकते हैं।

Read More : Photo Gallery : नुक्कड़ नाटक कर लोगों को बताया रक्तदान का महत्व, किया जागरूक

रेलवे ने अपने इस एप में जोन के तीनों रेल मंडल बिलासपुर , रायपुर व नागपुर को जोडऩे की पहल की है। जिससे उक्त स्टेशनों पर से सफर करने वाले यात्रियों को जनरल टिकट की खरीदारी में समय की बर्बादी ना हो। पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप से खरीदे गए टिकटों की चेकिंग को लेकर टीटीई को कार्यशाला के जरिए प्रशिक्षित किया गया है। जिससे टिकट चेकिंग के दौरान कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न नो हो।
इनती दूर करेगा काम
एसईसीआर जोन द्वारा लांच इस एप में कुछ शर्ते भी रखी गई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे परिसर से २७ मीटर की दूरी से लेकर ५ कि.मी तक के क्षेत्र में ही यह पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप प्रभावी होगा। ५ कि.मी से बाहर जाने पर यह एप काम नहीं करेगा और ना ही यात्री जनरल टिकटों की खरीदारी कर सकता है।

ऐसे करें डाउनलोड
पेपरलेस मोबाइल टिकटिंग एप को डाउनलोड करने के लिए यात्रियों को स्मार्ट फोन से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू. यूटीएसऑनमोबाइल.इंडियन.रेल.जीओवी.इन पर लॉग इन करना होगा।